पंचायत सचिवों के परिजनों से नहीं वसूली जाएगी राशि - सीएम - Web India Live

Breaking News

पंचायत सचिवों के परिजनों से नहीं वसूली जाएगी राशि - सीएम


भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एलान किया कि अनुकम्पा नियुक्ति मिलने पर पंचायत सचिवों के परिजनों से अनुग्रह राशि वापस नहीं ली जाएगी। मंगलवार को हर्षवर्धन नगर में जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत सचिव संगठन के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। पंचायत सचिवों की मृत्य होने पर उनके परिजनों को एक मुश्त रकम (अनुग्रह राशि) मिलती थी। लेकिन उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति मिलने के बाद उनके वेतन से इस यह राशि काटी जाती थी। पिछली सरकार के निर्णय का लगातार विरोध हो रहा था। मुख्यमंत्री पिछली सरकार के आदेश को तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के लिये वचन-पत्र में किए वादे प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की बेहतरी के लिये जो योजनाएं सरकार बनाती हैं, उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने की पहली कड़ी पंचायत सचिव हैं। इसलिये आपका साथ सरकार के लिये जरूरी है।
जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ वचन-पत्र के वादों को एक-एक करके पूरा कर रहे हैं। आने वाले पाँच साल में हम सब के सामने एक नया मध्यप्रदेश सामने होगा।

मध्यप्रदेश जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ के अध्यक्ष भूपेश गुप्ता ने कहा कि पंचायत सचिवों के संगठन के सुझाव मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वचन-पत्र में शामिल किये। हम सब मिलकर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश के नव-निर्माण का एक नया इतिहास रचेंगे।
कार्यम को पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया। शुरू में दोनों पंचायत संगठन की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री को स्मृति-चिन्ह के रूप में गदा भेंट की गई।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UqXiVu
via

No comments