भाजपा की ओर से मध्यप्रदेश में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, जानिये यहां : भाजपा की छठवीं लिस्ट जारी - Web India Live

Breaking News

भाजपा की ओर से मध्यप्रदेश में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, जानिये यहां : भाजपा की छठवीं लिस्ट जारी


भोपाल। लोकसभा चुनाव के देखते हुए आखिरकार भाजपा ने मध्यप्रदेश के कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह घोषण भाजपा के उम्मीदवारों की जारी की गई 6वीं लिस्ट में की गई है।
मध्यप्रदेश की कुल 29 सीटों में से इस 6वीं लिस्ट में पहली बार मध्यप्रदेश के 15 उम्मीदवारों को जगह मिली है। वहीं 14 सीटों को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आने से प्रदेश की इन सीटों को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है।
जानकारों की माने तो भाजपा के गढ़ सहित कुछ ऐसी जगहों पर अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। जहां सीटों के फंसने का हल्का सा भी शक है।
वहीं ये भी माना जा रहा है कि भाजपा पहले इन सीटों पर कांग्रेस के समीकरण जानना चाहती है। ताकि उसकी रणनीति के काट की जा सके। इसी के चलते इंदौर,ग्वालियर व भोपाल जैसी सीटों को होल्ड पर डाल दिया गया है।
कुल मिलाकर अब तक जारी लिस्टों में भाजपा की ओर से 297 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची सामने आ चुकी है।
जो सूची जारी की गई है उसके अनुसार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मप्र के मुरैना से टिकट दिया गया। इससे पहले वे ग्वालियर से सांसद थे। वहीं, मप्र भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर और नंद कुमार चौहान को खंडवा से उम्मीदवार बनाया गया है।


मध्यप्रदेश: 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित...
क्रमांक : सीट : प्रत्याशी
1- : मुरैना : नरेंद्र सिंह तोमर
2- : रीवा : जनार्दन मिश्रा
3- : खंडवा : नंद कुमार सिंह चौहान
4- : दमोह : प्रह्लाद पटेल
5- : भिंड : संध्या राय
6- : शहडोल : हिमाद्री सिंह
7- : टीकमगढ़ : वीरेंद्र कुमार खटीक
8- : सीधी : रीति पाठक
9- : सतना : गणेश सिंह
10- : जबलपुर : राकेश सिंह
11- : मंडला : फग्गन सिंह कुलस्ते
12- : बैतूल : दुर्गादास उइके
13- : मंदसौर : सुधीर गुप्ता
14- : होशंगाबाद : उदय प्रताप सिंह
15- : उज्जैन : अनिल फिरोजिया
uma bharti
इधर, उमा भारती का बड़ा कद ये मिली बड़ी जिम्मेदारी...
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती (Uma Bharti) को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही उमा भारती ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर इस बार चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। उमा भारती (Uma Bharti) को पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी की जानकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी।
उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उमा भारती (Uma Bharti) जी ने कुछ दिन पहले ही अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे चुनाव न लड़ने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ संगठन के लिए काम करना चाहती हैं। पार्टी ने उनके इस अनुरोध को मान लिया है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2urlviO
via

No comments