mp loksabha election कांग्रेस ने की सोशल वॉर की तैयारी, भाजपा का नमो एप पर फोकस - Web India Live

Breaking News

mp loksabha election कांग्रेस ने की सोशल वॉर की तैयारी, भाजपा का नमो एप पर फोकस


इस बार लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव के मुकाबले सोशल मीडिया का और ज्यादा इस्तेमाल होने वाला है। कांग्रेस और भाजपा के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की तैनाती बूथ तक की जाने लगी है। कांग्रेस ने बूथ से प्रदेश तक पूरा नेटवर्क तैयार किया है तो भाजपा का इस बार सबसे ज्यादा फोकस नमो एप पर है। नमो एप पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। दोनों दलों के वॉर रुम भी तैयार हो चुके हैं।
कांग्रेस ने प्रदेश से बूथ तक बनाया नेटवर्क :
लोकसभा चुनाव में सोशल वॉर के लिए आईटी सेल ने प्रदेश से बूथ तक का नया नेटवर्क तैयार किया है। इसमें चिन्हित कर उन कार्यकर्ताओं को ही शामिल किया गया है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्मेंस दिया था। सभी जिलों में २५ सदस्यीय टीम तैनात की गई है।

हर लोकसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया प्रभारी और २३० विधानसभा क्षेत्र में समन्वयक नियुक्त किए गए हंै। ६५ हजार बूथ में से ५४ हजार बूथ पर बूथ समन्वयक भी तैनात कर दिए गए है। पिछले चुनाव से सबक लेकर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में समय पर और बेहतर तैयारी का दावा किया है। सोशल मीडिया, फेसबुक और ट्विटर पर इसका असर भी नजर आने लगा है।
भाजपा की कोर टीम की नजर में सायबर योद्धा :
भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव से ज्यादा तैयारी की है। पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस नमो एप है। मैं भी चौकीदार का पूरा अभियान नमो एप पर ही संचालित किया जा रहा है। इससे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। भाजपा ने लोकसभा वार नेटवर्क तैयार किया है।
कोर टीम हर सोशल मीडिया कार्यकर्ता पर नजर रख रही है। सभी ६५ हजार बूथ पर नए सिरे साइबर योद्धा तैनात किए जा रहे हैं। हर लोकसभा में बीस लोगों की टीम और विधानसभा में १० लोगों की टीम काम कर रही है। भाजपा के ट्विटर पर ३ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं तो फेसबुक पर साढ़े आठ लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा चुका है।
वर्जन :
हमारी तैयारी का असर जल्द नजर आने लगेगा। ट्विटर और फेसबुक पेज पर काम शुरु हो गया है। हर दिन हमारे फॉलोवर बढ़ रहे हैं। वीडियो वॉर को लेकर भी बड़ी प्लानिंग की गई है।
- अभय तिवारी प्रदेश अध्यक्ष,आईटी सेल,कांग्रेस -
- भाजपा लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव से ज्यादा तैयारी कर रही है। हर बूथ से लोकसभावार साइबर योद्धा तैनात किए जा रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर के जरिए हर युवा तक पहुंचने की तैयारी है।
- शिवराज डाबी प्रदेश संयोजक, आईटी सेल,भाजपा


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HPHUhD
via

No comments