धिक्कार आंदोलनः कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कलेक्ट्रेट
भोपाल. कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता से किए गए झूठे वादों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सोनिया और राहुल गांधी चोर हैं के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया और राहुल गांधी का पुतला फुंका।
ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे राकेश सिंह
भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सोनिया और राहुल गांधी चोर है के नारे लगाए। धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को भीड़ से बाहर निकलने का रास्ता दिया ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
ओपेन जेल घोषित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
भाजपा ने प्रदर्शनकारियों पर दबाव बनाकर आंदोलन उग्र कर दिया, तब पुलिस ने मजबूरन कार्यकर्ताओं को ओपेन जेल घोषित कर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। हंगामे के बाद प्रशासन ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने का एलान किया। लेकिन बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं छोड़ दिया। हालांकि पुलिस शुरुवात से शांति व्यवस्था बनायी हुई है ताकि किसी प्रकार से विवाद की स्थिति बनें। पुलिस के डंडे के डर से महिलाओं पीछे हटी।
एक प्रदर्शनकारी घायल, अस्पताल में किया भर्ती
प्रदर्शन में धक्का मुक्की के चलते एक युवक जख्मी हुआ। जिसे मौके पर कुछ लोगों ने संजर के वाहन से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को कंधे पर उठाकर फोटो खिंचवाया। कुछ कार्यकर्ताओं ने राकेश सिंह को कंधे पर उठाकर बेरिकेट्स पार करवाने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SPbAgV
via
No comments