कम हो रहा है मोदी के राष्ट्रवाद का असर, कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति ने राहुल को बताई जनता की नब्ज - Web India Live

Breaking News

कम हो रहा है मोदी के राष्ट्रवाद का असर, कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति ने राहुल को बताई जनता की नब्ज

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस के सर्वे में ये बात सामने आई है कि पुलवामा अटैक और एयर स्ट्राइक के बाद देश में जो माहौल बना था वो अब खत्म होने लगा है। प्रदेश की घोषणा पत्र समिति ने प्रदेश के अलग-अलग जगहों और विभिन्न तबकों से बातचीत के दौरान ये जानने की कोशिश की कि देश में बनाए गए प्रधामंत्री मोदी के राष्ट्रवाद के माहौल का लोगों पर कितना असर है।

समिति की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि लोगों पर अब ये असर खत्म होने लगा है,वे अब बुनियादी मुद्दों पर बात कर रहे हैं। प्रदेश की घोषणा पत्र समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को १५० सुझाव भेजे हैं जो प्रदेश पर सीधा असर डालते हैं। समिति ने प्रमुख रुप से कर्ज माफी और युवा स्वाभिमान जैसी रोजगारपरक योजनाओं के गहरे असर को भी बताया है।

- ये हैं घोषणापत्र समिति के प्रमुख बिंदु :

- कम होने लगा है एयर स्ट्राइक का असर
- लोग कर रहे हैं बुनियादी मुद्दों पर बात
- कर्ज माफी के फैसले से कांग्रेस के पक्ष में आए किसान
- युवा स्वाभिमान योजना का युवाओं पर असर
- परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने कानून बनाया जाए
- मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था में न हो बदलाव,जाति आधारित राजनीति खत्म हो
- किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने की पुख्ता व्यवस्था हो
- रक्षा और देश से जुड़े मामलों में राजनीतिक बयानबाजी पर रोक


- मनरेगा की तर्ज पर रोजगार गारंटी कार्यक्रम
- रेलवे नेटवर्क में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय औसत से बहुत पीछे,इस पर काम हो
- हवाई नेटवर्क को बेहतर किया जाएगा, एयर कनेक्टिविटी प्रदेश में अच्छी नहीं
- बरगी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाए
- लॉजिस्टिक हब बने मध्यप्रदेश



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HpTd04
via

No comments