विवेकानंद पार्क लोकापर्ण के बहाने सारंग के निशात कॉलोनी स्थित बंगले पर भी उठाए कांग्रेस ने सवाल
भोपाल। भाजपा विधायक सारंग के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं, वहीं लिंक रोड-1 पर सारंग के विवादित भवन का भी कांग्रेस ने घेराव किया। इस भवन में फिलहाल नेक्सा शो रुम संचालित है।
सारंग का कार्यालय भी यहीं है। कांग्रेस ने इस भवन के निर्माण, आधिपत्य और आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधि को लेकर कई सवाल उठाकर सरकार से जांच की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि इस भवन की न तो निर्माण अनुमतियां है और न ही कब्जे संबंधी दस्तावेज।
कांग्रेस ने सारंग को घेरने के लिए लिंक रोड-1, निशात कॉलोनी स्थित सारंग के भवन पर भी कई सवाल खड़े किए। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ महेंद्र सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इस भवन के आधिपत्य से लेकर पांच अहम सवाल खड़े किये हैं।
डॉ महेंद्र सिंह का कहना है कि मुख्य मार्ग पर यह भवन सरकार-शासन व प्रशासन को चिड़ा रहा है। आम व्यक्ति इस तरह कोई गतिविधियां करता तो उसका भवन जमींदोज कर दिया जाता है।
भवन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
- नगर निगम के पास भवन निर्माण के कागज नहीं है, फिर यह भवन कैसे बन गया?
- अवासीय क्षेत्र में में व्यवसाहियक गतिविधियां कैसे संचालित हो रही है?
- लिंक रोड-1 पर मास्टर प्लान में कहीं पर भी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह चिह्नित नहीं है, एेसे में इकलौते भवन में कैसे व्यवसायिक गतिविधियां हो रही?
- भाजपा ने भी अलग-अलग जगहों पर आवाज उठाई, लेकिन दबा दी गई क्यों?
- भवन निर्माण को लेकर जो भी दस्तावेज हैं, उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा? यदि दस्तावेज नहीं है तो भवन राजसात किया जाए।
भाजपा शासन काल में भी कई बार इस भवन के कागज, निर्माण आदि पर सवाल उठाए गए, लेकिन आवाज दबा दी गई। भाजपा वालों ने भी सवाल उठाए, लेकिन मुख्य मार्ग पर यह भवन खुलेआम प्रशासन को चिड़ा रहा है। इसके दस्तावेज आरटीआई में भी मांगे, लेकिन नहीं दिए। सारंग ने अपनी दबंगई से यहां अब अवैध रुप से व्यवसायिक गतिविधियां शुरु हो गई है। मैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को करुंगा।
डॉ महेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, कांग्रेस
कांग्रेस बदले की राजनीति कर रही है। पीसी शर्मा ने कहा है कि विश्वास से टकरवा करेंगे तो यह बदले की भावना से किया जा रहा है। जिन्होंने भवन पर सवाल खड़े किए हैं, उसके बारे में वह ज्यादा बता सकते हैं। एेसा मप्र की राजनीति में पहली बार देखा जा रहा है। वेमनस्य की राजनीति मप्र में नहीं रही, लेकिन कांग्रेस यही कर रही है।
विश्वास सारंग, विधायक नरेला एवं पूर्व मंत्री bjp
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NJBhOO
via
No comments