सीएम रहते मिले स्मृति चिन्हों से निर्धन उपचार के लिए पैसा जुटाएंगे शिवराज
भोपाल। तेरह वर्ष तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान इस दौरान मिले स्मृति चिन्हों को बेंचने जा रहे हैं। स्मृति चिन्हों को बेंचकर जो पैसा आएगा उससे एक कोष बनाकर गरीब बीमारों का इलाज कराया जाएगा। शिवराज इसकी शुरूआत 5 मार्च को अपने 60 वें जन्म दिन पर कर रहे हैं। उनके निवास पर मंगलवार सुबह स्मृति चिन्ह बेंचकर पैसा जुटाने की शुरूआत की जाएगी।
शिवराज सिंह ने बताया कि बतौर मुख्यमंत्री सदैव ऐसे लोगों की सहायता की है, जो निर्धन और असहाय रहे, लेकिन विगत 2 महीने से नई भूमिका में रहते इस पीड़ा को समझ रहे है इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर मिले स्मृति चिन्हो को दानकर जो राशि एकत्र होगी उससे निर्धन और असहाय पीडि़तो की सहायता की जाएगी।
शिवराज सिंह ने बताया कि नई भूमिका में रहते निर्धन और असहाय लोगों की पीड़ा को समझ रहे है इसलिए गरीब बीमारों का स्मृति चिन्हों को बेंचकर जो पैसा आएगा उससे एक कोष बनाकर इलाज कराया जाएगा। शिवराज इसकी शुरूआत 5 मार्च को अपने जन्म दिन पर करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H15Y1M
via
No comments