मध्यस्थता नहीं हमें मंदिर चाहिए: तोगडिय़ा
भोपाल। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हिंदुस्तान निर्माण दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने राम मंदिर पर मध्यस्थता के फार्मूले को नकार दिया है। तोगडिय़ा ने भोपाल प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमें मध्यस्थता नहीं मंदिर चाहिए। जब 84 खंभे मिल गए तो अब कौन सी मध्यस्थता? मैं राम मंदिर आंदोलन का 32 साल से नेतृत्व करने वाला नेता हूं।
उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट से ही मंदिर बनवाना था तो भाजपा ने रथ यात्रा निकाल कर लोगों को क्यों मरवाया? भाजपा नेतृत्व इस बात का जवाब दे। भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आएंगे तो कानून बनवाकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। केंद्र और उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार है तो फिर कानून क्यों नहीं। राम मंदिर नहीं तो फिर भाजपा को वोट नहीं। तोगडिय़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी तो वादा खिलाफी के मुगले आजम हो गए हैं। आज राम मंदिर के प्रश्न पर तीन मध्यस्थ नियुक्ति किए हैं। उन्होंने कहा, जब तीन तलाक का अध्याधेश आ सकता है तो राम मंदिर पर क्यों नहीं आ सकता। सरकार एक हफ्ते में अध्यादेश लाकर राम मंदिर बनवाए। उन्होंने कहा यह तो राम जन्मभूमि पर फिर से बाबरी मस्जिद बनाने का षड्यंत्र चल रहा है। तोगडिय़ा ने दावा किया कि यदि हिंदुस्तान निर्माण दल की सरकार आई तो एक हफ्ते में अध्यादेश लाकर राम मंदिर बनाया जाएगा। तोगडिय़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, एक तरफ तो नारा लगा रहे हैं हर-हर मोदी, घर-घर मोदी और दूसरी तरफ काशी कॉरिडोर के नाम पर चारों और मंदिर तोड़े जो रहे हैं। हमें काशी चाहिए, जापान का क्योटो नहीं।
सीएम से की मुलाकात
तोगडिय़ा मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने मंत्रालय भी पहुंचे। मुख्यमंत्री से करीब 15 मिनट की मुलाकात में उन्होंने राममंदिर मुद्दे पर समर्थन भी मांगा।
एयर स्ट्राइक पर भी उठाए सवाल
तोगडिय़ा ने एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, सैनिकों के प्राण पर चुनाव जीतने की बातें चल रही हैं। यह दुखद है। सैनिकों की लाशों पर चुनाव जीतने का सपना देखने वाले देश का नुकसान कर रहे हैं। तोगडिय़ा ने कहा, मोदी के शासनकाल में 488 सैनिक मरे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक इस लिए की गई थी ताकि देश में आतंकीवादी हमला ना हो, सैनिक ना मरे। लेकिन एयर स्ट्राइक के बाद भी आतंकी हमलों में सैनिक मर रहे हैं।
धारा 370 को खत्म कराना होगी प्राथमिकता
भोपाल. डॉ प्रवीण तोगडयि़ा ने मां वैष्णो धाम आदर्श नव दुर्गा मंदिर में हिंदुस्थान निर्माण दल के कार्यकताओं से कहा कि राम मंदिर के निर्माण की पहल सभी को करना चाहिए। यह हिंदू समाज की आस्था का सवाल है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता धारा 370 और 531 को तत्काल प्रभाव से खत्म करना, गोरक्षा पर कानून बनना, जनसंख्या नियंत्रण कानून होगी। रामजन्म भूमि के बारे में उन्होंने कहा कि कोर्ट भी है मान चुका है कि अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ और वहां पर राम मंदिर था इसके सभी साक्ष्य मौजूद है ऐसे में मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TpSqTV
via
No comments