सुनील ने दिलाया डबल गोल्ड, भारत को पहले दिन मिले आठ पदक - Web India Live

Breaking News

सुनील ने दिलाया डबल गोल्ड, भारत को पहले दिन मिले आठ पदक

भोपाल। कैनो बोट और हाथ में पैडल। फासला तय कर आगे निकलने की होड़। यह नजारा देखने को मिला शनिवार को बड़ी झील में। यहां देश-विदेशों से आए खिलाडिय़ों के बीच पानी से पदक निकालने की होड़ी देखने को मिल रही है। भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ की ओर से ओपन इंटरनेशनल कनोई स्प्रिंट कॉम्पीटिशन का आयोजन किया जा रहा है।

पहले दिन मिणिपुर के सालम सुनील सिंह ने भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने पहले सी-1 की 1000 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद गौरव तोमर को साथ लेकर सी-2 की 1000 मीटर रेस में चैंपियन बने। चैंपियनिशप में पुर्तगाल ने तीन सुनहरे तमगे जीते। जबकि मेजबान भारत को दो गोल्ड मिले। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 14 देशों के 87 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस कॉम्पीटिशन में यूक्रेन, पुर्तगाल, फिलिपींस, चीनी ताईपेई, स्वीडन, तुनिशिया, केन्या, तजिकिस्तान, कजाखस्तान, हांगकांग, नाइजीरिया, म्यांमार और मलेशिया की टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं।

सुनील ने 4.14 मिनट में पूरी की 1000 मीटर की दूरी
सुनील ने सी-1 में 1000 मी. दूरी 4.14 मिनट में पूरी कर स्वर्ण जीता। चीनी ताइपे के ला कौन चे 4.17 मिनट के साथ दूसरे और ताजकिस्तान के देमिनोव 4.34 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर आए। सी-2, 1000 मीटर में भारत के सुनील सिंह और गौरव तोमर की जोड़ी ने कजाकिस्तान, ताजकिस्तान और फिलीपींस के खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण जीता। इसका रजत कजाकिस्तान ने जीता। जबकि कांस्य भारत के बादल और अजीत की जोड़ी ने जीता। तीन स्वर्ण पुर्तगाल के खिलाडिय़ों ने जीते। इसमें के-4 मिश्रित 200 मीटर, के-1 1000 मीटर और के-2, 1000 मीटर दौड़ शामिल हैं। भारत के चिंग चिंग सिंह, सोनिया देवी, अतुल और रजीना कीरो को रजत मिला। कांस्य भारत के हिस्से ही आया। टीम में कप्तान सिंह, अंजलि, सुशीला और अजातशत्रु की चौकड़ी शामिल रहीं।

आज 13 पदकों का होगा फैसला
प्रतियोगिता में कुल 26 स्वर्ण पदकों का फैसला होना है। पहले दिन पांच तो दूसरे दिन 13 पदकों का फैसला होगा। जबकि आखिरी दिन आठ पदक दांव पर होंगे। इसका औपचारिक उद्घाटन शाम 4. 00 बजे जापान के एस नरीता ने किया। नरीता एशियन केनो कॉन्फेडरेशन के अध्यक्ष हैं। इस दौरान भारतीय कयाकिंग केनोइंग फेडरेशन के आजीवन अध्यक्ष एस रघुनाथन, अध्यक्ष एसएम हाश्मी, पूर्व महासचिव बीएस कुशवाह और सचिव प्रशांत कुशवाह उपस्थित थे।
पुर्तगाल के रुबेन ने जीता गोल्ड
इसके बाद पुर्तगाल के रुबेन मेनुल ने के-1, 1000 मीटर में स्वर्ण जीता। जबकि भारत के अलबर्ट राज को रजत और हांगकांग के चुंग चेंग को कांस्य मिला। के-2 1000 मीटर में पुर्तगाल के रुबेन मेनुल और इगोर सेमुअल ने स्वर्ण, भारत के अतुल कुमार और सनी को रजत तथा भारत के ही बादल और अजीत को कांस्य पदक मिला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CDuv99
via

No comments