Chaitra navratri 2019: नवरात्रि का व्रत रखने से पहले जरुर कर लें ये काम, मिलेगा पूर्ण फल - Web India Live

Breaking News

Chaitra navratri 2019: नवरात्रि का व्रत रखने से पहले जरुर कर लें ये काम, मिलेगा पूर्ण फल

हर साल चैत्र माह में नवरात्रि पड़ती है और इस बार 6 अप्रैल से नवरात्रि शुरु होगी। जिसमें नौ दिनों तक शक्ति की आराधना की जाएगी। नौ दिनों तक देवी की आराधना के साथ ही कुछ लोग व्रत-उपवास भी रखते हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की इस बार नवरात्रि पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहे हैं, इसलिए नवरात्रि बहुत ही विशेष मानी जा रही है। अतः सच्चे मन से की गई आराधना बहुत ही शुभ व विशेष फल प्रदान करेगी। ध्यान रखने वाली बात तो यह है की नवरात्रि का व्रत रखने से पहले आपको कुछ सावधानियां रखने की जरुरत होगी। वरना आपकी छोटी सी गलती से उपवास का फल प्राप्त नहीं होगा। तो आइए जानते हैं किन बातों का ख्याल रखना होगा....

chaitra navratri 2019

नवरात्रि में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

1. विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में दोपहर के समय बिलकुल ना सोएं। दिन में सोने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता।

2. नवरात्रि के उपवास में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. नवरात्रि में जातक यदि व्रत, उपवास रख रहा हो तो उस व्यक्ति को बाल, दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए।

4. नवरात्रि के समय घर में यदि कलश की स्थापना की गई है और अखंड ज्योति जला रहे हैं, तो कभी सूना घर ना छोड़ें।

5. नवरात्रि में नॉन वेज, प्याज, लहसुन नहीं खाना चाहिए।

6. नवरात्रि में काले कपड़े ना पहनें आपको काले कपड़ों से दूर रहना चाहिए।

7. यदि आप उपवास कर रहे हैं तो नवरात्रि में चमड़े से बनी हुई चीजें, जैसे बेल्ट, बैग और जूते-चप्पल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UUhoHz
via

No comments