अंकज्योतिष 02 अप्रैल 2019: मार्केटिंग के क्षेत्र में आज इस अंक के जातकों को लाभ होगा - Web India Live

Breaking News

अंकज्योतिष 02 अप्रैल 2019: मार्केटिंग के क्षेत्र में आज इस अंक के जातकों को लाभ होगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- नौकरी में अपने द्वारा ईमानदारी से काम करने के एवज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर आ जाएगी। समय-समय पर बढ़ते हुए लाभांष की समीक्षा की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल कुछ देर प्रभु स्मरण करें।

अंक 02- मार्केटिंग के क्षेत्र में मेलजोल बढ़ जाएगा, किंतु अपनी आशानुरुप परिणाम नहीं दे पाएंगे। वाहन चलाने में सावधानी की अधिक जरूरत रहेगी अन्यथा चोट लग सकती है।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में माखन मिश्री का भोग लगाएं।

अंक 03- बिलकुल ऐन वक्त पर रुपयों का इंतजाम होने से भगवान के प्रति आस्था और गहरी होगी। रिश्तेदारों व बच्चों का साथ आपके तनाव को काफी हद तक कर देगा।
अनुकूलता के लिए- गणेश मंदिर में आंकड़े के फूल की माला चढ़ाएं।

अंक 04- कार्यस्थल पर पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अनुशासित रहने का प्रयत्न करें। अन्यथा अपने वरिष्ठों द्वारा अपमानित हो सकते हैं। दूर जगह की यात्रा टल सकती है।
अनुकूलता के लिए- किसी भी कार्य में आलस्य का भाव न रखें।

अंक 05- बचत का अधिकांश हिस्सा घर की अनावश्यक जरूरतों में खर्च हो जाने के कारण परेशानी में आ जाएंगे। भाग्य की विडंबना किसी भी कार्य का पूर्ण फल नहीं लेने देगी।
अनुकूलता के लिए- नमों भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।

अंक 06- अतिरिक्त समय को किसी अन्य काम में लगाने का निर्णय भी सार्थक नहीं हो पाएगा। पिता के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण व्यापार काफी हद तक प्रभावित होगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में चौमुखी दीपक लगाएं।

अंक 07- सामाजिक प्रतिष्ठा को बनाए रखना मुश्किल होगा। दैनिक पूजन कर्म के बेहतर प्रतिफल अपने कर्मक्षेत्र में देखने को मिलेंगे। उच्च शिक्षित लोगों से संबंध फायदेमंद रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।

अंक 08- मंदी के वातावरण में साझेदारी में काम निपटाने से आर्थिक बोझ का ज्यादा असर महसुस नहीं होगा। परिवार को एक रखने के चक्कर में चारों ओर बुराई को मोल लेना होगा।
अनुकूलता के लिए- दिन में किसी भी समय कुछ देर ऊँ का उच्चारण करें।

अंक 09- साझेदारी के व्यवसाय में छोटी-मोटी खटपट के व्यापक रुप ले लेने से बेहद समझदारी व दिमाग से काम लेना होगा। उदर संबंधी विकारों से पुरे समय परेशान रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- मौन रहकर ही भोजन ग्रहण करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WBRFnW
via

No comments