Flight Schedule: मुंबई रूट शुरू हुआ Boeing विमान, भोपाल से अब 36 फ्लाइट
भोपाल। मध्यप्रदेश के एक के बाद एक फ्लाइट बढ़ने से हवाई यात्रियों को फायदा मिला है। हाल ही में स्पाइसजेट ने भी बोइंग विमान उतार दिया है। नई फ्लाइट एक अप्रैल से शुरू हो गई है। अब तक कुल 36 फ्लाइट भोपाल से संचालित होने लगी हैं।
सस्ते किराए में कई शहरों की यात्रा कराने वाली स्पाइस जेट ने भोपाल से मुंबई के बीच एक बोइंग विमानसेवा शुरू कर दी है। यह विमान 189 सीटों वाला है। रविवार को मुंबई उड़ान के साथ ही दिल्ली, सूरत और उदयपुर के लिए भी नई फ्लाइट शुरू हो गई। मुंबई के अलावा छोटे शहरों के लिए छोटे विमान शुरू किए गए हैं।
पहली उड़ान का मनाया जश्न
-उधर, भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर नई उड़ानों की शुरुआत यात्रियों के स्वागत के साथ हुई। एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिल विक्रम समेत सभी बड़े अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया और केक भी काटा गया।
चैन्नई उड़ान अगले सप्ताह से
कंपनी चैन्नई रूट पर भी 11 अप्रैल से उड़ान शुरू करने जा रही है। संकट के दौर में स्पाइस जेट ने नई उड़ानें शुरू कर यात्रियों को खींचने का प्रयास किया है। इसके साथ ही अन्य कंपनियों में भी प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है।
यह भी है खास
-पहले ही दिन मुंबई उड़ान को 95 प्रतिशत यात्री मिले।
-जबकि उदयपुर, सूरत और दिल्ली के लिए करीब 78 सीटों वाले क्यू 400 बोंबार्डियर विमान के लिए भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
-स्पाइस जेट की पहले से चल रही तीन उड़ानों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। भोपाल-पुणे रूट पर ट्रायल उड़ान को समर शेड्यूल में शामिल करने की उम्मीद की जा रही है।
-पुणे उड़ान शुरू होने के लिए जयपुर और अहमदाबाद उड़ान को अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा की गई थी।
-पुणे जाने वाले यात्रियों को फिलहाल व्हाया हैदराबाद जाने का विकल्प दिया जा रहा है। जबकि जयपुर और अहमदाबाद तक बुकिंग नहीं की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CONeyv
via
No comments