आज का राशिफल 29 अप्रैल 2019: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी - Web India Live

Breaking News

आज का राशिफल 29 अप्रैल 2019: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: अपने वाक् चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें, न की दुसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहयाक रहेगी।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ्य रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है उसे करने में विश्वास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: क्या करूं, क्या न करूं। इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा है। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी और मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: जो करना चाहिये वो करिये। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेंवे। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: कार्य की अधिकता के कारण, जरुरी कार्य पुरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GNtQnY
via

No comments