पुरुष को कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए इन 4 चीजों का सेवन
भोपालः हर इंसान जीवन में स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना चाहता है। लेकिन आजकल के वातावरण और दिनचर्या में आए बिगाड़ के साथ साथ गलत खान पान चलते भोजन से मिलने वाले पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिसके कारण कम उम्र में ही लोग शारीरिक कमजोरी के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में थोड़ा भी काम कर लेने पर बहुत थकान होना, शरीर में अकड़न, कमजोरी जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। कई लोग इसका इलाज भी करते हैं, लेकिन दवाओं के असर से थोड़े समय के लिए तो ये समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन खान पान और दिनचर्या में बने वही बिगाड़ के कारण ये समस्या फिर से उत्पन्न हो जाती है। इसलिए अगर आप शारीरिक कमजोरी से लंबे समय तक के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का सेवन जीवन में कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आइए जानते उनके बारे में...।
रोजाना पियें दूध
अकसर लोगों को दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं होता, हालांकि कई लोग इसे पीना पसंद करते भी हैं, लेकिन जिन्हें ये पसंद नहीं होता वो लोग ये अच्छी तरह समझ लें कि, दूध का सेवन पुरुषों को शारिरिक मज़बूती प्रदान करने की सबसे अच्छी चीज़ है। इसमें प्रोटीन और केल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे मसल्स और हड्डियों को मज़बूती देता है। इसलिए हर व्यक्ति को रोजाना नाश्ते में कम से कम एक कप दूध का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
शरीर मज़बूत बनाता है केला
केले का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम होता है। ये शारीरिक कमजोरी दूर करने में मददगार होता है। इसलिए अगर संभव हो तो नाश्ते में कम से कम दो केलों का भी सेवन करना चाहिए।
शरीर की दुर्बलता दुर करती है खजूर
खजूर में भारी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। खजूर के सिर्फ एक फल के सेवन से हमारे शरीर को दिनभर के लिए ज़रूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसके फल में मिठास होने के बावजूद इसमें शुगर लेवल जीरो होता है। इसलिए इसका सेवन डाइबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। खजूर का सेवन डाइबिज कंट्रोल करने में भी मददगार होता है।
अंडे बनाता है मसल्स मज़बूत
कई लोग धार्मिक या अन्य कारणों से अंडे का सेवन करना पसंद नहीं करते। तो वो लोग ऊपर बताई गई चीजों का सेवन करके शरीर को मज़बूत रख सकते हैं, लेकिन जिन्हें अंडे का सेवन करने में कोई समस्या नहीं है तो उन्हें बता दें कि, ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडे का सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषक तत्व और एनर्जी मिलती है। कम वज़न से परेशान व्यक्ति इसे उबालक पीलक समेत खाने से वज़न में बढ़ोतरी होगी, वहीं वज़न घटाते हुए शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए इसे उबालकर पीलक हटाकर खाना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Z9d7Tc
via
No comments