पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत खराब, हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के नेता - Web India Live

Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत खराब, हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के नेता


भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तबियत अचानक खराब होने से, उन्हें भोपाल के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक पहले से पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की सेहत में सुधार हो रहा।
kailash joshi taken to hospital

रविवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, पीसी शर्मा, सुरेश पचौरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए भोपाल के नेशनल हॉस्पिटल पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने डॉक्टर से कैलाश जोशी के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। करीब आधा घंटे अस्पताल में रुकने के बाद दिग्विजय सिंह चले गए।
kailash joshi taken to hospital

थोड़ी देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हॉस्पिटल पहुंचे। उनके साथ सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास विरानी, महामंत्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, और राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जोशी की हालत अब पहले से बेहतर है। और उनका इलाज चल रहा। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही उन्हे अस्पतला से छुट्टी मिल जाएगी।
kailash joshi taken to hospital

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2v6lpxE
via

No comments