बुरे समय का हुआ अंत, अगले 51 घंटों में बिजली से भी तेज चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत
भोपाल। 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को कई राशियों पर ग्रह मेहरबान हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा उत्तराषाढ़ नक्षत्र के साथ मकर राशि में है और सूर्य मेष राशि में है। जिसके चलते साध्य और आनंद नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इस योग के बनने के कारण आज के दिन कन्या, मिथुन और तुला राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। बाकी राशियों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। जानिए कैसा रहेगा पूरा दिन....
कन्या राशि
इन राशि वालों के लिए ये समय बहुत लाभदायक होगा। कन्या राशि के जातकों को कहीं से धन की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को उनके कामों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और सफलता इनके कदम चूमेगी। इस महीने पारिवारिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अप्रैल के चौथे सप्ताह के बाद के समय में अध्यात्म और विदेश यात्रा में मन लगेगा। इस महीने आपकी जिंदगी में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक जितने भी काम अपने हाथों लेंगे वह भलीभांति संपन्न होगा। इस राशि के जातकों का भाग्य सातवें आसमान पर होगा। अन्य राशि की अपेक्षा इस राशि के लोग अत्यंत भाग्यशाली साबित होंगे। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं, हालांकि चुनौतियां रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी सारी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जो भी जातक रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें महीने के मध्य में रोजगार मिलने में आसानी होगी। आर्थिक मामलों के लिए यह महीना उत्तम फलदायी है बस आपको थोड़े प्रयास करने की जरूरत होगी। धन का प्रवाह पूरे महीने बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में ही आपको कई लव पार्टनर मिल सकता है। हालांकि तुला राशि के जातकों की रिलेशनशिप के प्रति कमिटमेंट में कमी आएगी. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XDC7Au
via
No comments