सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर किए अश्लील कमेंट, पुलिस दर्ज की FIR - Web India Live

Breaking News

सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर किए अश्लील कमेंट, पुलिस दर्ज की FIR

भोपाल. पिपलानी थाना क्षेत्र में सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करने का मामला सामने आया है। आरोपी एक साल से छात्रा को परेशान कर छेड़छाड़ कर रहे थे। आरोपी छात्रा की मां से भी अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। राहुल और उसके साथी एक साल से बेटी को स्कूल आते-जाते और घर के बाहर खेलते समय अश्लील कमेंट्स कर रहे हैं। उन पर भी कई बार अश्लील कमेंट्स किए। मनचलों ने महिला से उसका मोबाइल नंबर यह कहते हुए मांगा था कि वे उन्हें भी सैर करा देंगे।

21 अप्रेल को समीर ने उनकी बेटी का रास्ता रोककर होटल चलने को कहा। उसने छात्रा हाथ भी पकड़ा। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी अनिकेत, अल्तमस, समीर, जफर, राहुल और एक नाबालिग पर प्रकरण दर्ज किया है।

तंज कसते हुए कहा होटल क्यों नहीं गई

22 अप्रेल को जब छात्रा पार्क में खेल रही थी, तभी वहां एक लडक़े बोला कि समीर के साथ होटल क्यों नहीं गई। लडक़ी की मां ने जब लडक़ों के परिजनों से इस संबंध में बात करनी चाही तो 23 अप्रेल को चार लडक़े उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2L3N9xC
via

No comments