आज इन 5 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी जीत, सूरज की तरह चमकेगी इनकी किस्मत - Web India Live

Breaking News

आज इन 5 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी जीत, सूरज की तरह चमकेगी इनकी किस्मत

भोपाल। आज 28 अप्रैल 2019 को रविवार का दिन है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। इसे मनुष्य के मान, प्रतिष्ठा आदि से जोड़ कर देखा जाता है। आदि पंच देवों में से एक सूर्य कलयुग में एक मात्र दृष्य देव भी कहलाते हैं। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। वहीं इस दिन के कारक देव सूर्य नारायण माने जाते हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार प्रचलित मान्यता के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। माता का नाम अदिति होने के कारण सूर्य का एक नाम आदित्य भी है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा का कारक कहा गया है।

विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियाँ होती हैं। अतः राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है। अन्य ग्रहों की तरह सूर्य वक्री नहीं करता है।

 

अन्य राशियों से संबंध: सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है।

 

सूर्य के प्रभाव:
मान्यता के अनुसार जातक की कुंडली में मजबूत व्यक्ति को सूर्य लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।
वहीं इसके ठीक विपरीत कुंडली में पीड़ित सूर्य व्यक्ति को अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।

 


सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: 28 April 2019. aaj ka Rashifal in Hindi...

1. मेष राशिफल / Today aries horoscope:
आज आप बहुत भाग्यशाली रहने के चलते अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे।आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे।

 


2. वृषभ राशिफल / Today Tauras horoscope :
इस समय परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती है। पारिवारिक मामलों की उलझन, कार्य स्थल पर आपको कठोर निर्णय और गुस्सा दिला सकता है। आप के लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 


3. मिथुन राशिफल /Today gemini Horoscope :
आर्थिक लेन-देन सोच-समझ कर करें, कठिनाइयां आ सकती हैं। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। आज आप व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। भाग्य आज आपका साथ दे रहा है। इसलिए आप व्यावसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं। किन्तु किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें।

 

4. कर्क राशिफल /Today cancer Horoscope:
शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आज नौकरी में हालात सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, मनचाहा नतीजा मिलेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बशर्ते आप उसके लिए तैयार हों। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। प्रेमियों के मध्य कुछ अनबन हो सकती है।

 

 


5. सिंह राशिफल /Today leo Horoscope:
सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप की स्थिति काफी मजबूत रहेगी।

 


6. कन्या राशिफल /Today virgo Horoscope:
दोस्तो का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। आज समय आपके लिये अनुकूल नहीं है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, आपको ऐसा लगेगा कि सब आपके खिलाफ हो रहा है। अपेक्षित फल नहीं मिलने से विद्यार्थी वर्ग को भी निराशा रहेगी। अपने स्वास्थ्य का रखें।

 

7. तुला राशिफल /Today libra Horoscope:
अनैतिक संबंधों से बचिए, आप रंगे हाथो पकड़े भी जा सकते है। आपके जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय की संभावना प्रबल है। उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति से आपके निजी संबंधों का लाभ आपको होगा। पारिवारिक तनाव हो सकता है। प्रेम संबंध कुछ बुरा मोड़ ले सकते हैं।

 

 

8. वृश्चिक राशिफल /Today scorpio Horoscope:
भाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। नौकरी के हालात में भी सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। इस अवधि के दौरान आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बने रहेंगे। लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। लेकिन छोटी-मोटी बीमारियों से आपको कुछ परेशानी हो सकती है।

 


9. धनु राशिफल /Today sagittarius Horoscope:
आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा नहीं करनी चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किसी पुस्तकालय या एकांत जगह में बिताएं।

10. मकर राशिफल /Today capricorn Horoscope:
आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। यदि आप एक जीवन साथी की खोज कर रहे हैं, तो समय अच्छा है। आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके परिवार के बुजुर्ग आपकी मदद करेंगे। कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा।

 

 


11. कुंभ राशिफल /Today Aquarius Horoscope:
प्रेम-प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक संदर्भ मे विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। पारिवारिक मामलो में सावधानी से काम लें। संयमित दिनचर्या अपनाना ठीक रहेगा। आप में से कुछ अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

 

 


12. मीन राशिफल /Today pisces Horoscope:
आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। वहीं व्यावसायिक सन्दर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते है। जो भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।

आज का अंक ज्योतिष: 28 April 2019. Aaj ka Ank Jyotishl in Hindi...

अंक 01-
विलासिता सिर चढ़ कर बोलेगी। संबंधों में मधुरता बरकरार रहेगी।



अंक 02-
शुरुआती समय बेचैनी भरा रहेगा। बड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

 

अंक 03-
हवा के रुख के साथ भूमिका तय करनी होगी। ऋण की व्यवस्था न होने से चिंता बढ़ेगी।


अंक 04-
युवाओं के लिए दिन शुभ, खाने-पीने में नियमित रहें।


अंक 05-
पदौन्नती व अधिकारों में कटौती के योग। मन में बेफिक्री रहेगी। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।


अंक 06-
नई जगह पर निवेश करे। नये संबंधों में पुनः समीक्षा करें।


अंक 07-
आलस्य के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। नये मेलजोल का व्यवसायिक लाभ नहीं ले पाएंगे।


अंक 08-
कुछ दिनों के लिए विराम करना हितकारक रहेगा। भौतिक जीवनशैली से उब महसूस करेंगे।

 

अंक 09-
पैसा भरपूर खर्च होगा। जल्दबाजी के चलते गुणवत्ता कायम नहीं रख पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vp803J
via

No comments