आज इन 7 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा महीने का पहला दिन! आर्थिक लाभ के साथ ही होगा व्यापार का विस्तार - Web India Live

Breaking News

आज इन 7 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा महीने का पहला दिन! आर्थिक लाभ के साथ ही होगा व्यापार का विस्तार

भोपाल। आज वर्ष 2019 के मई माह का पहला दिन यानि 01मई2019 को बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को देवताओं में राजकुमार की स्थिति प्राप्त है। बुध एक शुभ ग्रह है, लेकिन यह हमेशा जिस ग्रह की दृष्टि में हो वैसा ही फल देता है। बुध को बुद्धि का कारक ग्रह माना गया है। इसका रंग हरा व इसका रत्न पन्ना माना गया है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश माने जाते हैं।

आज का दिन:
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, जबकि उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक शनि ग्रह के आधिपत्य वाला उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार बुध एक तटस्थ ग्रह है, परंतु विभिन्न ग्रहों से युति के कारण इसके फलों में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु) की संगति में अशुभ फल देता है।

राशियों व नक्षत्रों से संबंध...
बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। इसके मित्र ग्रहों में सूर्य और शुक्र, बुध हैं, जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह माने गए हैं। वहीं सूर्य से युति कर यह बुधादित्य योग का निर्माण करता है।

बुध का प्रभाव -
ज्योतिष के अनुसार यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह ताकतवर स्थिति में हो तो जातक की संवाद शैली कुशल होती है। यह व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि का बनाता है। ऐसे जातक सभी विषयों को तार्किक दृष्टि से देखते हैं। बुध की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, वह एक अच्छा वक्ता होता है। साथ ही संवाद और संचार के क्षेत्र में व्यक्ति अग्रणी भूमिका निभाता है।

वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित या नीच का यानि क्रूर अथवा पापी ग्रहों से दृष्ट बुध जातक के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से समस्या कारक होता है। ऐसे बुध जातक को दिमागी रूप से कमज़ोर बनाता है।


बुध का वैदिक मंत्र
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।

बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः।।

बुध का बीज मंत्र
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: 01 May 2019. aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशिफल / Today aries horoscope :
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। आप नया उद्यम शुरू करने में भी सफल हो सकते हैं। आज आर्थिक स्तर में तेजी से वृद्धि संभव है और आपकी कुछ खास इच्छाएं पूरी होंगी। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। लोग आपका बहुत सम्मान करेंगे।

 


2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope:
आज का दिन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटाना होगा। अपको स्थिति अपने नियंत्रण में करनी होगी और मन की शांति प्राप्त करनी होगी। आपके वरिष्ठ आपकी हर संभव सहायता करेंगे। साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेंगे और आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे। जबकि कुछ नए परिचितों के धोखे से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें। कुल मिलाकर आज आपको व्यक्तिगत और मौद्रिक मामलों में संतुलन बनाने का प्रयास करना चाहिए।

 


3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope:
व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए एवं सम्मान पाने के लिए, अवधि अनुकूल है। यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। अपने भावों और विचारों के संबंध में हालांकि आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि ये बना हुआ काम बिगाड़ सकते हैं। आपको उधार लेने से बचना चाहिए। साथ ही सट्टा निवेश से भी बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope:
परिवार कारण आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। आज सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें। टैक्स संबंधित मामले भी चिंता का विषय हो सकते हैं। हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों की परेशानी बढ़ सकती है।

 


5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope:
आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एवं शांत रहेगा। यदि आप जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो समय अच्छा है। कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे। आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी।

 


6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope:
वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों से राय लेकर कार्य करना फायदेमंद होगा। यदि अति आवश्यक नहीं है तो चीजों से छेड़छाड़ न करें। छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है। किन्तु इनको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए। आप कहीं ठंडी जगह घूमने जा सकते हैं।

7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope:
आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। इस अवधि में आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपका सम्मान होगा व ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आनंददायी समय बीतेगा। संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है।

 


8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope:
कार्यस्थल में वाद-विवाद में न उलझें। अगर कोई पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो इस सन्दर्भ में आज कुछ सकारात्मक हो सकतीा है। नौकरीपेशा जातक आज काम का अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। व्यापारी एवं व्यवसायी वर्ग अपने कदम विश्वास के साथ आगे बढ़ाएं। किन्तु आक्रामकता से बचें। साथ ही असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। पारिवारिक विवादों में खुद को दोष न दें।

 


9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope:
आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं। जो आपकी संतुष्टि को और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। इसके अलावा संपत्ति निवेश या गृह के नवीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है। वहीं कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे।

10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope:
आपको विनम्रता एवं धैर्यशीलता के साथ वरिष्ठों से व्यवहार करना चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए। आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

 


11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
सरकारी अड़चनो के कारण आपके कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकतें हैं। भागेदारी में ग़लतफहमी के चलते वाद-विवाद संभव है। आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकतें हैं। कुल मिलाकर आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। सफलता आपसे बस एक हाथ दूर है।

 

12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपको आनंद मिलेगा और लाभ भी होगा। आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है। कार्यस्थल पर ग़लतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तों को ख़राब कर सकती है, इसलिए काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है।

numerology

आज का अंक ज्योतिष: 01 May 2019.Aaj ka ank jyotish in hindi...


अंक -1,
शुभ रंग- पीला : शुभ अंक-2
का सितारा प्रबल रहेगा। आपके व्यवसाय में तरक्की होगी।

अंक -2
शुभ रंग- गोल्डन : शुभ अंक- 20
मानसिक परेशानी बढ़ेगी। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।


अंक -3
शुभ रंग- नीला : शुभ अंक- 33
आज सब ठीक है। परीक्षा परिणाम पक्ष में आएंगे।

 

अंक - 4
शुभ रंग- हल्का हरा : शुभ अंक- 13
आज का समय थोड़ा उठा पटक वाला होगा। मुलाकात सुखद अनुभव देगी।


अंक - 5
शुभ रंग- ब्राउन : शुभ अंक- 15
कुछ नये दोस्त मिलेंगे। खर्च पर अंकुश लगाने का बढ़िया समय है।

अंक -6
शुभ रंग- वाईलेट : शुभ अंक- 24
आज सोच-विचार करके निर्णय लें। द नौकरी-पेशा लोगों को थोड़ी समस्या रहेगी।


अंक -7
शुभ रंग- ग्रीन : शुभ अंक- 11
वाहन चलाते में सावधानी रखें। भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।


अंक -8
शुभ रंग- लाईट ब्लू : शुभ अंक- 22
अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को उजागर न करें। कुछ भरी बोलते समय अपने शब्दों का चयन सही से करें।


अंक -9
शुभ रंग- हरा : शुभ अंक- 10
आज प्रगतिशील दिन है। व्यवसाय या करियर में आ रही समस्याओं में राहत महसूस करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PGiB3O
via

No comments