अराबी और ऊर्जा पटेल में होगी खिताबी भिड़ंत - Web India Live

Breaking News

अराबी और ऊर्जा पटेल में होगी खिताबी भिड़ंत

भोपाल। अराबी विजय कुमार और ऊर्जा पटेल ने यहां खेली जा रही भोपाल जिला ओपन आमंत्रण बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-11 वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, अंडर-13 में तनिष्का मिही वर्मा, आस्था शर्मा, यश दवे और पार्थ भट्ट ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया। उड़ान स्पोट्र्स एकेडमी में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालिका अंडर-11 में अराबी ने मिष्टि शर्मा को 15-6, 15-8 से हराया जबकि ऊर्जा ने आदित्य शर्मा 15-6, 15-11 से पराजित किया। वहीं, बालिका अंडर-13 वर्ग में तनिष्का ने इशिता आर्य को 15-3, 15-8 से, आस्था ने रूद्राक्षी सोनी को 15-5, 15-5 से परास्त किया। इसी वर्ग में अराबी, अनुष्का शाहपुरकर ने मुकाबले जीतकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया।

बालक वर्ग में यश ने उमंग पालीवाल को 15-9, 15-2 से, पार्थ ने हर्शुल नारंग को 15-9, 15-7 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी वर्ग में अथर्व रावत और इशान पंत ने भी अंतिम चार में स्थान पाया। बालिका अंडर-15 में गरिमा सप्रे और अदीन खान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-15 में यश दवे, गुरप्रीत सिंह, अविरल मजुमदार, इशान पंत, अंगद बावेजा, अथर्व तारे, ओजस वाष्र्णेय और प्रणय वराठे ने क्वार्टरफाइनल में स्थान पक्का किया।

news

नीरज की घातक गेंदबाजी से राजगढ़ ने अरेरा को छह विकेट से हराया, एनसीसीसी भी जीता
इंटर क्लब एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट
भोपाल। नीरज मीणा (9) की घातक गेंदबाजी से राजगढ़ ने अरेरा क्रिकेट अकादम को यहां खेली जा रही इंटर क्लब एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 विकेट पराजित कर दिया। अन्य मैच में एनसीसीसी ने रेलवे यूथ को पारी की बढ़त से हराया। बीयू मैदान में अरेरा की ओर दूसरी पारी में दिए गए 68 रन के लक्ष्य को राजगढ़ ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसमें करण ने 22 और मनप्रताप ने नाबाद 19 रन जोड़े। इससे पहले अरेरा की दूसरी पारी सिर्फ 66 रन पर सिमटी। राजगढ़ के नीरज ने पांच विकेट लिए। प्रखर को तीन और प्रियांशु को दो विकेट मिले। जबकि राजगढ़ भी अरेरा के गेंदबाजों को सामना नहीं कर सकी और पहली पारी में सिर्फ 104 रन बनाकर सिमटी। अरेरा के मंयक यादव ने पांच, सुमन ओझा ने चार और गौरांग सिंह को एक विकेट मिला। वहीं अरेरा ने अपनी पहली पारी में 105 रन बनाए थे। इस मैच में राजगढ़ के नीरज मीणा ने कुल 9 विकेट चटकाए। वहीं बीयू के दूसरे मैदान में एनसीसीसी ने रेलवे यूथ को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर हराया।


रेलवे के पहली पारी में बनाए गए 92 रन के जवाब में एनसीसीसी ने दूसरे पारी में स्टंप तक 6 विकेट पर 161 रन बनाए। शनय शाह ने नाबाद 51 और वेदांत ने 21 रन बनाए। रेलवे के लिए आदित्य अहिरवार ने तीन, प्रथम सेंगर, अजनेश पाल और आदिब ने एक-एक विकेट चटकाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OBJ41L
via

No comments