दिग्विजय को आतंकी बोलने की शिकायत पर प्रज्ञा को क्लीनचिट - Web India Live

Breaking News

दिग्विजय को आतंकी बोलने की शिकायत पर प्रज्ञा को क्लीनचिट


भोपाल। सीहोर में एक चुनावी सभा के दौरान दिग्विजय सिंह को आतंकी बोलने की शिकायत पर कलेक्टर ने प्रज्ञा ठाकुर को क्लीनचिट दे दी है।

कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है कि प्रज्ञा ने आतंकी किसके संबंध में कहा है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है ना ही उसकी सभा में आचार संहिता उल्लंघन का मामला पाया गया है।

कलेक्टर ने शुक्रवार को प्रज्ञा से की शिकायतों से जुड़े मामले की वीडियों रिकार्डिंग और जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर जिले में गुरूवार को भाषण के दौरान आतंकी शब्द का प्रयोग किया है, लेकिन यह किसके संदर्भ है, पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

उपलब्ध वीडियों में किसी व्यक्ति के विरोध में नाम लेना नहीं पाया गया है। जिससे यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं होता है। चुनाव आयोग ने प्रज्ञा के चुनावी भाषण के संबंध में आयोग ने स्वयं संज्ञान लेते हुए सीहोर कलेक्टर से रिपोर्ट बुलाई थी।

 

सीईओ कलेक्टरों से बोले, जो समस्या है अभी सुलझाओ, बाद में किंतु-परंतु नहीं चलेगा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने कलेक्टरों से कहा कि चुनाव से जुड़ी अगर कोई समस्या है तो अभी सुलझा लो, अभी समय है, बाद में किंतु-परंतु नहीं चलेगा। आरओ और एआरओ चुनाव की तैयारियों का बारीकी निरीक्षण करें और मैदान में जाकर इसका जायजा लें, अभी 72 घंटे से अधिक समय है।

कांताराव शुक्रवार को प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में 13 जिलों के कलेक्टर -एसपी से वीडियोकान्फ्रेंसिंग कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इस दौरान अवैध शराब, नकदी और सामान परिवहन- वितरण पर विशेष नजर रखी जाए, जिससे इसका उपयोग चुनाव में न किया जा सके। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और परिवहन कर मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के संबंध में जिल स्तर पर प्लान तैयार करें, जिससे ईवीएम और पोलिंग पार्टी समय पर मतदान केन्द्रों पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि इन लोकसभा क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों की सीमाओं को अभी से सील कर दिया जाए, जिससे की असामाजिक और बाहरी तत्व प्रवेश न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें, जगह-जगह पुलिस बल तैनात करें।

कांताराव ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है अगर किसी को सुरक्षा व्यवस्था की और ज्यादा जरूरत है तो वे पुलिस मुख्यालय से मांग कर सकते हैं। मतदान केन्द्रों पर वोटरों की सुविधा, ठंडे पानी, छाव और बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GG6Rd8
via

No comments