पाकिस्तान हम पर हमला करता है, उसे उसी की भाषा में जवाब देने के लिए सिंगर्स को बैन कर देना चाहिए - Web India Live

Breaking News

पाकिस्तान हम पर हमला करता है, उसे उसी की भाषा में जवाब देने के लिए सिंगर्स को बैन कर देना चाहिए

भोपाल। प्लेबैक सिंगर श्रृद्धा पंडित ने कहा कि मैं पहले सोचती थी कि संगीत की कोई सरहद नहीं होती, लेकिन पाकिस्तान हमारे देश पर बार-बार हमला करता है। उसे उसी की भाषा में जवाब मिलना चाहिए। वहां के सिंगर्स को फिल्म इंड्रस्टी में काम नहीं मिलना चाहिए। आखिर हम क्यों वहां के लोगों को अपने दिलों में जगह दें। सलमान खान ने जो स्टेप उठाया है, उसे मैं पूरी तरह से सही मानती हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने महज 11 वर्ष की उम्र में संजय लीला भंसाली की फिल्म में गाना गाकर इंडस्ट्री में सिंगिंग करियर शुरू कर दिया था। मैंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली है, मुझे ऐसे गानें गाना ही पसंद है, लेकिन इंस्डट्री की पॉप कल्चर के कारण वैसे ही गानें ज्यादा गा रही हूं। मुझे पहली पहली बार बलिए... जैसे गानें गाने के मौके कम मिले, इसका मुझे दुख है।

डायरेक्टर पर सुपरहिट गाना देने का प्रेशर
उन्होंने कहा कि वर्सेटाइल सिंगर होना अच्छा है, लेकिन सिंगर वहीं गाता है जो डायरेक्टर कहता है। आज फिल्मों में डायरेक्टर पर प्रेशर रहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा सुपरहिट गानें दे। क्योंकि यूथ को यही ज्यादा पसंद है। यूथ राग-बंदिश नहीं समझता। उसे वेस्टर्न म्यूजिक पसंद है। ऐसे में यदि शास्त्रीय संगीत पर कोई गाना बनेगा, तो वह चल ही नहीं पाएगा। यदि इसमें कोई नया एक्टर हो तो उसे कोई देखना-सुनना भी पसंद नहीं करेगा।

नई कंपोजिशन नहीं गा पाते रिएलिटी शो विनर
उन्होंने कहा कि रिएलिटी शो से नई प्रतिभा तो सामने आ रही है, लेकिन इंडस्ट्री में कम ही सिंगर मुकाम बना पाते हैं। वे गानें सुन-सुनकर कॉपी केट तो हो जाते हैं, लेकिन जब कंपोजर उन्हें नया गाना गानें को कहते हैं तो वे फेल हो जाते हैं। वे सोनू निगम, अरिजित सिंह जैसा गाने की कोशिश करते हैं। यदि किसी की नकल करेंगे तो ऐसे सिंगर को कौन पसंद करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I8BAlP
via

No comments