आज का राशिफल 21 मई 2019: आज इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, होगा धनलाभ
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
1. मेष राशफिल/ Aries horoscope Today- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहयाक होगी।
2. वृषभ राशफिल/ Tauras Horoscope Today- संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
3. मिथुन राशफिल/ Gemini Horoscope Today- व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
4. कर्क राशफिल/ Cancer Horoscope Today- आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
5. सिंह राशफिल/ Leo Horoscope Today- धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंवे। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
6. कन्या राशफिल/ Virgo Horoscope Today- लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
7. तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान हो सकती है।
8. वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
9. धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
10. मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।
11. कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today:बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
12. मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ju1FNp
via
No comments