इन 2 चीजों से आपका दिमाग हो जाएगा एकदम शार्प, तुरंत नजर आने लगेगा असर - Web India Live

Breaking News

इन 2 चीजों से आपका दिमाग हो जाएगा एकदम शार्प, तुरंत नजर आने लगेगा असर

भोपालः जिन लोगों की सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है, कुछ याद नहीं रहता तथा स्वभाव से वे भुलक्कड़ हो जाते हैं। आज के समय में आमतौर पर लोगों में एक बड़ी ही जटिल बीमारी देखने में आ रही है और वह बीमारी हैं दिमाग का कमजोर होना, जिसके कारण याद्दाश्त की कमी दिमाग़ी थकान जैसी अन्य बीमारियों से लोग ग्रस्त हैं। वैसे तो देशभर में इस समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं। लेकिन, हालही में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि, मध्य प्रदेश में मानसिक रुप से बीमार लोगों की गिनती बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है, जो प्रदेश के स्वास्थ महकमें के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, इस समस्या से ग्रस्त लोगों की बड़ी तादाद प्रदेश के शहरों में रही है। रिपोर्ट में इन समस्या के कारणों का जिक्र भी किया गया है। इनमें सबसे बड़ी समस्या लोगों पर काम का दबाव, पारिवारिक कलेह और वातावरण में आ रहे बदलाव को बताया गाय है।

इस रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

वैसे तो इस समस्या से आमतौर पर एक उम्र को पहुंचने वाले लोग ही ग्रस्त होते हैं, लेकिन रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह भी चिंता बढ़ाता है। रिपोर्ट के अनुसार स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वालों विद्यार्थियों की भी बड़ी तादाद इससे ग्रस्त पाई गई, जिसके कारणवश उन्हें पढ़ा हुआ भलीभांति याद नहीं रहता और याद रहता है तो कुछ ही समय तक। मनोचिकित्सकों की माने तो इस समस्या का सबसे बड़ा इलाज खुद की दृण इच्छा शक्ति है। यानी जब तक व्यक्ति खुद इस समस्या से निकलने का निर्णय ना ले, तब तक कोई दवा या कोई उपचार उसके काम नहीं आता। राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं देने वाले मनोचिकित्सक डॉ. सैय्यद नाज़िम अली ने बताया कि, लोगों में बनने वाली यह समस्या एक विकराल रूप लेती जा रही है। जिसपर चिंतन करना बड़ा ही आवश्यक हो गया है।

खुद की दृण इच्छा ज़रूरी

उन्होंने बताया कि, वैसे तो नियमित थेरेपी, एक्सरसाइज और मेडिसिन के ज़रिए इस समस्या का इलाज किया जा सकता है। लेकिन, इसमें सबे ज्यादा ज़रूरी है कि, रोगी खुद यह इच्छा रखे कि, उसे इस समस्या से बाहर निकलना है। उन्होंने कहा कि, वैसे तो आज हर फील्ड में बड़ा कॉम्पिटीशन है, भले ही वह पढ़ाई हो, या नौकरी हो, या फिर कारोबार हो, इसके लिए आपका दिमाग एक्टिव मोड में होना बड़ा ज़रूरी है। अगर आपका दिमाग़ ही सही समय पर आपके साथ नहीं है, तो आप इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबी रेस नहीं कर सकते। डॉ.नाजिम ने बताया कि, यह एक बड़ी वजह है जिसके कारण लोगों में आत्महत्या करने की उत्सुक्ता बढ़ती है।

इस तरह किया जा सकता है उपचार

डॉ. नाज़िम ने इस समस्या का निवारण करने के लिए कुछ घरेलू चीजों से उपचार और खानपान-दिनचर्या में बदलाव करके इस समस्या का निवारण पाने का तरीका बताया है। उन्होंने कहा कि, तेज दिमाग के लिए नियमित खान-पान और नियमित दिनचर्या की जरुरत होती है। रोजमर्रा की तनाव के कारन छोटी-छोटी बातें याद रखना भी मुश्किल हो जाता है। कमजोर याददास्त के कारन खुद तो परेशान होते ही है, साथ में दुसरे लोगो को भी परेशानी में डाल देते है। कुछ ऐसे आहार के बारे में बताया जाएगा, जिनका उपयोग करने से आपकी दिमाग की क्षमता बढ़ती है और आपकी याददाश्त में सुधार आने लगता है। इनमें दो आहारों को सबसे खास बताया है। इनको "ब्रेन फ़ूड" भी कह सकते है।

यह हैं दो खास "ब्रेन फ़ूड"

1. ब्लू बेर्री : प्रतिदिन ब्लू बेर्री फल का सेवन करें। चूंकी इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट़स पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका दिमाग तेज होगा।

2. बेल : एक पका हुआ बेलफल का गूदा मिट्टी के सकोरे में डालकर पानी भर दें। ऊपर पतला कपड़ा या छलनी रख दें। सुबह पानी निथारकर मीठा मिलाकर पीएं दिमाग तरोताजा हो जाएगा। सर्दियों के दिनों में बेल का गूदा मिट्टी के पात्र के बजाय कलईदार बर्तन या स्टील के पात्र में रखें और उसी समय मसलकर गर्म पानी में शहद के साथ घोलकर पी लें। इसके नियमित प्रयोग से दिमागी शक्ति अवश्य बढ़ेगी।

यह अन्य भी हैं काफी कारगर

-अलसी का बीज : अलसी के बीज में प्रचुर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है इसलिए इसके इस्तेमाल से आपका दिमाग तेज होगा।

-पालक : प्रतिदिन पालक का इस्तेमाल करने से कई तरह के रोगों से बचा जा सकता है। पालक में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो हमारे पुरे शारीर और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।

-दालचीनी : दालचीनी का पाउडर बना ले। अब लगभग 10 ग्राम दालचीनी पाउडर को शहद में मिला कर चाट ले। इससे आपकी दिमाग शार्प होगी।

-आवला : आवला का रस निकाल ले एक चम्मच और उसमे दो चम्मच शहद मिला कर पिये। इससे आपकी दिमाग तेज होगी और याददास्त भी अच्छी होगी।

-धनिया : सबसे पहले धनिया का पाउडर बना ले अब आधा चम्मच पाउडर में दो चम्मच शहद मिला कर खाये। आपकी स्मरण शक्ति यानी याददास्त में वृद्धि होगी।

-अखरोट : अखरोट में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके उपयोग से अपने दिमाग को तेज बना सकते है। इसका इस्तेमाल प्रतिदिन करे।

-बादाम : बादाम को दिमाग के लिए अमृत के समान माना जाता है। स्मरणशक्ति के विकास के लिए 10 बादाम रात को भिगो दें और सुबह छिलका उतारकर लगभग 10-12 ग्राम मक्खन और मिश्री के साथ मिलाकर खाएं। लगातार दो माह तक यह मिश्रण खाने से दिमाग की सभी कमजोरियां दूर हो जाती हैं। यदि ऐसा संभव नहीं हो तो भीगे हुए बादाम की लुगदी बनाकर सेवन करें। दिमागी कमजोरी दूर करने के लिए दूसरा उपाय यह है कि रात्रि के समय बादाम के साथ सौंफ व मिश्री मिलाकर उसे पीस लें। इस चूर्ण को दूध के साथ पीने से स्मरणशक्ति बढ़ती है। यदि यह भी संभव न हो सके तो दस बादाम बारीक पीसकर आधा किलो दूध में मिलाएं और दूध को गर्म कर लें। इसके पश्चात दूध ठंडा होने पर उसमें चीनी मिलाकर पीएं। इस प्रकार किसी भी तरह से बादाम का सेवन करने से दिमाग में तरोताजगी आ जाती है व स्मरणशक्ति में भरपूर वृद्धि होती है।

-तुलसी : तुलसी के इस्तेमाल से कई प्रकार की बीमारी भी दूर होती है। गुलाब की पंखुरी, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को चबाकर खाये आपको लाभ मिलेगा।

-गेंहू के ज्वारे : गेंहू के ज्वारे को आयुर्वेद में अमृत कहा गया है। अगर आपको अपने दिमाग को तेज करना है, तो गेंहू के ज्वारे का रस में थोड़ी बादाम का पेस्ट और शक्कर मिलाकर इसका सेवन करे आपको लाभ मिलेगा।

-गाजर : गाजर का सेवन प्रतिदिन करे। गाजर के सेवन से आपका दिमाग तेज होगा उसके साथ-साथ आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LSIOOf
via

No comments