आज बन रहा है 'अमृतसिद्धि योग', खुलने वाले है इन 5 राशियों की बंद किस्मत के ताले, मिल सकता है पैसा
भोपाल। 3 मई दिन शुक्रवार को कई राशियों की बंद किस्मत खुलने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चार शुभ योग बन रहे हैं। सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से प्रीति योग बन रहा है। साथ ही रेवती नक्षत्र में चंद्रमा होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग रहेगा। साथ ही तिथी के शुभ संयोग से सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहा है। इन योग के बनने से कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन किस्मत चमकाने वाला होगा। बाकी राशियों को आज के दिन बचके चलना होगा। जानिए 5 राशियों का राशिफल...
कन्या राशि
कन्या राशि का शुभ समय आने वाला है। इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।
मकर राशि
इन राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि
समय समय पर आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी।
मीन राशि
आपका अच्छा बर्ताव आपके आसपास के लोगों को खुश रखेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे। इस समय आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZPci2h
via
No comments