इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, शिवराज बोले- हम एमपी को पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे
भोपाल. मध्यप्रदेश के इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हुई है। आरोप है कि बीजेपी को वोट देने की वजह से हत्या हुई है। इस घटना में मृतक की पत्नी और बच्चा भी घायल है। शिवराज सिंह ने इंदौर के अरविंदो अस्पताल में जाकर घायल लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वे कमलनाथ सरकार पर जमकर बरसे हैं।
शिवराज ने कहा है कि मध्यप्रदेश चुनाव में हिंसा की ऐसी घटना कभी नहीं हुई। भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद जी ने जब भाजपा वोट देने की बात कही तो कांग्रेस के लोगों ने देख लेने की धमकी दी और शाम को घर में घुसकर गोली मार दी।
मध्यप्रदेश चुनाव में हिंसा की ऐसी घटना कभी नहीं हुई। भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद जी ने जब भाजपा को वोट देने की बात कही तो कांग्रेस के लोगों ने देख लेने की धमकी दी और शाम को घर में घुसकर गोली मार दी: श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/3dtGz89yjm
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 20, 2019
उन्होंने कहा कि नेमीचंद जी को बचाने में उनकी पत्नी और एक बेटा गंभीर रूप से घायल है। कमलनाथ प्रदेश को कहां ले जाना चाहते हैं। कांग्रेस की सरकार जब से आई है, राजनैतिक विद्वेष की भावना से काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस बनाए जा रहे हैं।
नेमीचंद जी को बचाने में उनकी पत्नी और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। कमलनाथ प्रदेश को कहां ले जाना चाहते हैं? कांग्रेस की सरकार जब से आई है, राजनैतिक विद्वेष की भावना से काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस बनाये जा रहे हैं: श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/FiuQJRX5pU
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 20, 2019
शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश को हम बंगाल नहीं बनने देंगे। गुंडातंत्र को हावी नहीं होने देंगे। लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी किसी कीमत पर सहन नहीं करेगी।
मध्यप्रदेश को हम बंगाल नहीं बनने देंगे। गुंडातंत्र को हावी नहीं होने देंगे। लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी किसी कीमत पर सहन नहीं करेगी: श्री @ChouhanShivraj
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 20, 2019
इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि नेमीचंद भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। प्रशासन निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई करे, नहीं तो भाजपा प्रदर्शन करेगी।
वहीं, एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया, वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। पुराना विवाद होने की बात भी पता चली है। आरोपियों की तलाश चल रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2w9ZwxT
via
No comments