तीन दिन बाद आज से फिर चुनाव प्रचार करेंगी साध्वी पर चुनाव आयोग ने थमाया एक और नोटिस - Web India Live

Breaking News

तीन दिन बाद आज से फिर चुनाव प्रचार करेंगी साध्वी पर चुनाव आयोग ने थमाया एक और नोटिस

भोपाल. मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट में इस बार दिलचस्प मुकाबला है। भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज से एक बार फिर से चुनाव प्रचार करेंगी। चुनाव आयोग के तीन दिन के बैन के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट पर आज से फिर जनसंपर्क करेंगी। वहीं, चुनाव प्रचार से पहले चुनाव आयोग में एक बार फिर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को नोटिस थमा दिया है। साध्वी प्रज्ञा को इस बार बैन के दौरान मंदिर जाने पर चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है।

 

बैन के दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन कर रहीं थी साध्वी
भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कांग्रेस की शिकायत के बाद जिला निर्नाचन अधिकारी सुदामा खाडे ने शनिवार को एक और नोटिस दिया है। कांग्रेस ने शिकायत में कहा था कि चुनाव आयोग के तीन दिन के प्रतिबंद के बाद भी मंदिर में जाकर भाजन कीर्तन के माध्यम से प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को साध्वी के मंदिर जाने का फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराया था। जिसके बाद कलेक्टर ने नोटिस जारी कर साध्वी से जवाब मांगा है।

 

साध्वी पर लगा था तीन दिन का बैन
चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा द्वारा बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। आयोग ने साध्वी के चुनाव प्रचार पर तीन दिनों तक के लिए बैन लगा दिया थी। साध्वी गुरुवार सुबह छह बजे से चुनाव प्रचार नहीं कर सकीं थी।

क्या कहा था साध्वी ने
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया था और इस पर मुझे गर्व है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने खुद ही संज्ञान लिया था। उसके बाद आयोग ने साध्वी को नोटिस जारी किया था। साथ ही उनसे जवाब भी मांगा था। साध्वी की तरफ से मिले जवाब से आयोग संतुष्ट नहीं हुआ। जिसके बाद आयोग ने साध्वी पर 72 घंटे का बैन लगा दिया था।

 

बैन के बाद मंदिरों का दौरा कर रहीं थीं साध्वी
विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग के 72 घंटे के बैन के बाद भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की राह पर चल पड़ीं थीं। साध्वी मंदिर-मंदिर घुम रहीं थीं। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर इ दौरान कई मंदिरों में गईं। उन्होंने भजन मंडली के साथ माता के भजन में भी सम्मिलित हुईं थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2V0ZQZy
via

No comments