बुर्का और घूंघट वाले बयान पर मारी पलटी, अब बोले ऐसी बात नहीं थी
भोपाल। गीतकार जावेद अख्तर के बुर्का के साथ घूंघट को बैन करने के बयान पर सियासी घमासान शुरू होने के बाद अगले दिन उन्होंने अपने बयान पर पलटी मार दी है।
गुरुवार को भोपाल आए गीतकार जावेद अख्तर ने मीडिया के सवालों पर कहा था कि बुर्के के साथ घूंघट को बैन कर देना चाहिए। इसके बाद मचे सियासी घमासान के बाद शुक्रवार सुबह अख्तर ने ट्वीट कर इस मामले में सफाई दी है।
MUST READ जावेद अख्तर बोले- मोदी और शाह मुझे पसंद नहीं
Some people are trying to distort my statement . I have said that may be in Sri Lanka it is done for security reasons but actually it is required for women empowerment . covering the face should be stopped whether naqab or ghoonghat .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) May 3, 2019
फिर क्या बोले
जावेद अख्तर ने शुक्रवार को सुबह ट्वीट कर अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि कुछ लोगों ने मेरे बयान को बिगाड़ने का प्रयास किया है। मैंने कहा था कि हो सकता है श्रीलंका में सुरक्षा के लिहाज से इसे बैन किया गया हो पर वास्तव में ये महिलास शक्तिकरण के लिए जरूरी है। अख्तर ने यह भी कहा कि चेहरा ढंकना बंद होना चाहिए, चाहे वो बुर्का हो या घूंघट।
कल क्या कहा था
शिवसेना द्वारा बुर्के पर बैन की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर जावेद अख्तर ने कहा था कि बुर्के पर भी कानून आए और घूंघट पर भी। मेरे घर में कोई बुर्का नहीं पहनता है। लेकिन, यदि बुर्के को लेकर कोई कानून आता है तो राजस्थान के घूंघट पर भी रोक लगानी चाहिए।
बम धामाकों पर बोली थी यह बात
गौरतलब है कि शिवसेना ने श्रीलंका बम धमाकों के बाद देश में बुर्के पर बैन लगाने की बात उठाई थी। बुर्के पर बैन को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने भी शिवसेना के बयान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर बुर्के पर फैसला लिया जाना चाहिए।
और क्या बोले थे अख्तर
-अख्तर ने यह भी कहा था कि मुझे पीएम मोदी और अमित शाह पसंद नहीं हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में प्रधानमंत्री जैसी कोई बात नहीं है।
-भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर कहा था कि आखिर भाजपा ने भोपाल के लोगों को समझा क्या है, जो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का उम्मीदवार बनाया है। इससे भाजपा की मानसिकता पता चली है।
जावेद अख्तर ने कहा- मोदी और शाह मुझे पसंद नहीं, राहुल गांधी में पीएम जैसी कोई बात नहीं है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VFTXWi
via
No comments