बाल काले, घने और चमकदार बनाती है ये चीज, हर किचन में रहती है मौजूद - Web India Live

Breaking News

बाल काले, घने और चमकदार बनाती है ये चीज, हर किचन में रहती है मौजूद

भोपालः आजकल सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़कों की भी चाहत होती है कि, उनके बाल सुंदर, चमकदार और घने हों। लेकिन, बढ़ते प्रदूषण स्तर और खान पान में आए बिगाड़ के कारण बालों का झड़ना, बालों में रूसी, रूखापन आदि समस्याएं आम हो गई हैं, जिससे निवारण पाना आज लगभग हर चार में से एक व्यक्ति की जद्दोजहद बनी हुई है। बालों के झड़ने से आज उम्रदराज लोग ही नहीं, बल्कि 20-22 साल के नौजवान बड़ी तादाद में हैं। ऐसा नहीं है कि, इस समस्या से सिर्फ लड़के हीं ग्रस्त हैं, बाल झड़ने की समस्या से लड़कियां भी बड़ी तादाद में पीड़ित है।


आजमाकर देखें ये खास नुस्खा

इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे सस्ते धतकरम कर रहे हैं, लेकिन बड़ी आबादी को इससे भी लाभ नहीं हो रहा। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि, बालों से जुड़ी समस्या से निजात पाने का घरेलू इलाज आपके किचन में ही मौजूद है और इससे किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता। तो आप कहेंगे कि, ये कोई चमत्कार है क्यां? लेकिन ये हकीकत है। इसकी मदद से आप अपने ङर में ही बालों को सुंदर ,घना , काला रेशमी बना सकते हैं।तो आइये जानते हैं उस खास चीज के बारे में...।


खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि, बेहतरीन कंडीशनर भी है ये चीज

खाने का स्वाद बढ़ाने और सर्दियों में चाय को कड़क बनाने में अकसर हमने किचन में मौजूद अदरक का इस्तेमाल किया होगा। पर आपको जानकार हैरानी होगी की अदरक इन इस्तेमालों के साथ साथ और भी कई चीजों में गुणकारी होता है। अदरक का रस बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है। अदरक को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने बालों में लगा लें। करीब 1 घंटे बाद इस पेस्ट को निकालकर बाल अच्छे से धो लीजिये यह आपके बालों को बहुत ही शानदार चमक देगा और बालों को झड़ने से रोकने के साथ साथ तेजी से उनका विकास करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WOpeDz
via

No comments