रखना चाहते हैं खुद को फिट और हेल्दी, आज से ही दिनचर्या में कर लें ये खास बदलाव
भोपालः दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि, वो हमेशा फिट और स्ट्रांग बना रहे। लेकिन आजकल की व्यस्तताओं के चलते हर व्यक्ति के लिए ये संभव नहीं हो पाता। शुरुआत में शरीर का वजन बढ़ने स्टेमिना घटना को हम ध्यान नहीं देते। इसके बाद इसे नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं, फिर एक समय ऐसा आता है कि, जिसमें ये सभी समस्याएं एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेती हैं, जिसे व्यक्ति को जीवनभर ढोना पड़ता है। शरीर को लंबे समय तक पीड़ा मुक्त और स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ खास चीजों को शामिल करना होगा। ऐसा करने पर आपका शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहेगा।
पहली चीज
सुबह खाली पेट एक ग्लास हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक नींबू निचोड़कर पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलेगी। इसके अलावा ये ड्रिंक वजन कम करने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
दूसरी चीज
काम की भागदौ़ में अकसर लोग अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं, बाद में यातो खाना खाते ही नहीं हैं। ऐसे लोगों के हिसाब से नाश्ते का कोई महत्व भी नहीं होता। जबकि, मेडिकल साइंस के अनुसार, सुबह नाशता ना करने वाले व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता सामान्य व्यक्ति के मुकाबले काफी कम हो जाती है। इसके कारण इसे जीवन में किसी भी बड़ी बीमारी होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए नाश्ता जरूर करना चाहिए। नाश्ता करने से बॉडी में मौजूद खाने के जरिये पेट में गया ग्लूकोस उर्जा में बदल जाता है| हेल्थ एक्सपर्ट्स का दावा है कि, नाश्ता ना करने वाले व्यक्ति को जीवन में कई ना कभी डायबिटीज होही जाती है। दरअसल, माइंड को लगता है की बॉडी में फ़ूड नहीं है इसीलिए वो फैट को जमा करने लगता है। भले ही आप किसी वजह से दोपहर का खाना छोड़ सकते हैं, लेकिन सुबह के नाश्ते को कभी भी नहीं भूलना चाहिए।
तीसरी चीज
रात को सोने से पहले दूध का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। भले ही आप रात का खाना ना खाएं। क्योंकि, रात के समय वैसे भी कोई हेवी डाइट लेना सेहत के लिए हानिकारक होता है। अगर आप एक ग्लास हल्का गुनगुना दूध सोने से एक घंटे पहले ले लेते हैं तो आपका शरीर फिट रहता है। सोने से पहले दूध पीने से बेहतर नीद आती है और आपका दिमाग भी शांत रहता है। दरअसल, सोते समय हमारी बॉडी रेपरिंग मोड पर होती है। ऐसे में दूध से मिलने वाला प्रोटीन-कैल्शियम शरीर की अनियमित्ताओं को दूर करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/30xXntB
via
No comments