मोदी-शाह पसंद नहीं, राहुल में भी पीएम जैसी खूबी नहीं : जावेद अख्तर
भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे जावेद अख्तर ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पसंद नहीं करते। राहुल गांधी को भी भावी प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखते, क्योंकि उनमें ऐसी कोई खूबी नहीं दिखी।
जावेद ने यहां मीडिया के सामने 'चौकीदार चोर है' के नारे पर आपत्ति जताई।
जावेद अख्तर बोले- तहजीब में हर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 2019 का चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है। ये चुनाव एक दोराहा है, जिस रास्ते पर देश जाएगा, वो बहुत लंबा है। उन्होंने कहा, चेहरा हमेशा खुला होना चाहिए। बुर्का हटाने के संबंध में कोई कानून बनता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं, लेकिन राजस्थान में भी घंूघट हटाना पड़ेगा।
जावेद अख्तर ने कहा, भाजपा की विचारधारा है कि अगर आप उनके साथ नहीं हो तो राष्ट्रद्रोही हो। मोदी ने ऐसा ही वातावरण बनाया है। उन्होंने कहा, भाजपा ने शायद मजबूरी में प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव में उतारा है, लेकिन ऐसा करके भाजपा ने खुद ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, रावण जब सीता का हरण करने आया था तो साधु के वेष में आया था, इसलिए हर साधु अच्छा नहीं होता।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vAikWM
via
No comments