यज्ञ और हठ योग कर दिग्विजय को जिताएंगे और प्रज्ञा को हराएंगे कंप्यूटर बाबा, कहा- नर्मदा पुत्र हैं 'दिग्गी'
भोपाल. कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए कई साधु-संतों ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही भोपाल की चुनावी मैदान को दिग्विजय सिंह साध्वी वर्सेज साधु बना दिया है। साध्वी प्रज्ञा की तरफ से उमा भारती मैदान में हैं तो दिग्विजय सिंह के लिए तीन साधु वोट मांग रहे हैं।
दरअसल, कुछ दिन पहले महामंडलेश्वर वैराग्यानंद जी ने ऐलान किया था कि वो दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांगेंगे। साथ ही उन्हें जिताने के लिए 5 क्विंटल लाल मिर्च से हवन करेंगे। इसके बाद दिग्विजय नहीं जीते तो वो जिंदा समाधि ले लेंगे। अब दिग्विजय सिंह के कंप्यूटर बाबा भी मैदान में कूद गए हैं। कंप्यूटर बाबा भी हजारों साधु-संतों के साथ दिग्विजय के लिए वोट मांगेंगे।
कंप्यूटर बाबा ने कहा है कि वो दिग्विजय सिंह के लिए 7 से 9 मई तक हजारों संतों के साथ धूनी तापेंगे, यज्ञ करेंगे और हठ योग करेंगे। बाबा ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह नर्मदा पुत्र हैं। उनको जिताने के लिए सभी साधु संत आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने गौ माता को सड़कों पर छोड़ दिया। नर्मदा को उन्होंने छलनी कर दिया। मोदी जी कभी चाय वाले बनकर आते हैं तो कभी चौकीदार बनकर आते हैं, मोदी जी के सारे वादे झूठे निकले।
एक इंटरव्यू के दौरान कंप्यूटर बाबा ने कहा कि साध्वी संत नहीं हैं, वो अपने नाम के आगे जाति का नाम लिखती हैं। इसका मतलब है कि वो अपनी जाति को रिप्रजेंट कर रही हैं। साध्वी के पक्ष में होने पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि साधु संत की तरफ होता है, ठाकुरों और अन्याय के साथ नहीं। साध्वी के मंदिर जाने पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा बहरूपिया हैं। वो बम ब्लास्ट और हत्या की आरोपी हैं, ऐसे में वो कभी संत नहीं हो सकती हैं।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने भी भोपाल की लड़ाई को धर्म की तरफ ही मोड़ दिया हैं। उन्होंने भी बीजेपी के हिंदू कार्ड को काटने के लिए हिंदू संतों को आगे कर दिया है। साथ ही अब वे नर्मदा यात्रा की तरह भोपाल यात्रा भी करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H16yvd
via
No comments