Cyclone Fani: मध्‍यप्रदेश में अगले 36 घंटे खतरनाक, सरकार ने दिए कलेक्टरों को ये निर्देश - Web India Live

Breaking News

Cyclone Fani: मध्‍यप्रदेश में अगले 36 घंटे खतरनाक, सरकार ने दिए कलेक्टरों को ये निर्देश

भोपाल। उड़ीसा के तटीय इलाकों में नुकसान पहुंचाने वाले फानी तूफान का असर मध्यप्रदेश में भी देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम को रीवा संभाग के कुछ जिलों में बारिश हुई और प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बादल छा गए। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए फसलों के नुकसान की भी आशंका है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने सभी कलेक्टरों को फसलों को बचाने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में यह भी कहा है कि प्राइस सपोर्ट स्कीम में जो चना, मसूर, सरसों और तुअर खरीदा गया है, उसे तुरंत सुरक्षित स्थानों और गोदामों तक पहुंचाया जाए।

 

36 घंटे लगा रहेगा खतरा
फानी तूफान के बाद अब इसका असर मध्यप्रदेश में भी पड़ रहा है। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है। बताया गया है कि आने वाले 36 घंटे इसका खतरा रहेगा।


अब तक का सबसे भयंकर तूफान
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'फानी' सन 1999 में आए चक्रवाती तूफान से भी भयंकर बताया गया है। इसके लिए पिछले कुछ माह से ही तैयारी चल रही थी।
यह तूफान शुक्रवार को ओडिशा के तटीय इलाकों में पहुंच गया था, जिसका प्रभाव आने वाले 48 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ से लेकर मध्यप्रदेश तक पड़ने की संभावना जताई गई थी।


रेलवे ने जारी किया अलर्ट
इधर, फानी तूफान के मद्देनजर भोपाल रेलवे ने उड़ीसा और विशाखापट्टन जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है। भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी के मुताबिक नौ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। रेलवे के अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित होने से आशंका जताई गई है।

 

तीन जिलों में 44 डिग्री तापमान
मध्यप्रदेश के तीन जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के खजुराहो, सीधी और नौगांव में पारा 44 डिग्री पर रहा।


यहां हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, छतरपुर, पन्ना, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी एवं अनुपपूर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में कई स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


मध्यप्रदेश में भी आशंका
'फानी' तूफान (Fani Cyclone) का असर मध्य प्रदेश में भी पड़ने के आसार हैं। कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी संभावना है। मध्यप्रदेश के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तूफान के कारण छत्तीसगढ़ से लेकर मध्यप्रदेश तक वातावरण में नमी आने के साथ ही बारिश हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VenzuB
via

No comments