धनु राशि में हो रही ग्रहों की पंचायत, बदलने वाला है 5 राशियों का भाग्य
भोपाल। 29 नवंबर दिन शुक्रवार को कई राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन धनु राशि में ग्रहों की पंचायत जारी रहेगी जिसमें गुरु, शनि, केतु, शुक्र और चंद्र मौजूद रहेंगे। इन ग्रहों के संयोग से नवंबर महीने का अंतिम शुक्रवार को कई राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां....
वृषभ राशि
अपनों के व्यवहार से मन खुश होगा। किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें। पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ न करें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी। आप की दिनचर्या में बदलाव आयेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी।
मिथुन राशि
गलत निर्णय का गलत नतीजा। व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी। आप की मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दुखी होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग है। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि
कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे। दोस्तों से मन की बात होगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा।
तुला राशि
दिन श्रेष्ठ है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे। किसी भी कीमत पर अपना काम करवा लेंगे। जीवनसाथी की मदद से कार्य पुरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें। निवेश लाभदायी रह सकेगा। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
मकर राशि
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। आज आर्थिक विशेष लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qTP0M0
via
No comments