भोपाल ननि तेलंगाना को सिखाएगा कैसे सीवायओबी अभियान से पॉलीथिन मुक्त करें शहर - Web India Live

Breaking News

भोपाल ननि तेलंगाना को सिखाएगा कैसे सीवायओबी अभियान से पॉलीथिन मुक्त करें शहर


भोपाल। नगर निगम के कैरी योर ऑन बैग अभियान (सीवायओबी) अब देशभर में प्रसिद्धि पा रहा है। शहर को इस अभियान के तहत किस तरह पॉलीथिन मुक्त किया जा रहा है, यह देखने 50 सदस्यीय टीम जल्द ही राजधानी आ रही है। तेलंगाना राज्य के महबूब नगर कलेक्टर आईएएस डी रोनाल्ड रोज ने निगम आयुक्त विजय दत्ता को पत्र लिखकर अभियान को सराहना करते हुए महबूब नगर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए मदद मांगी है।
नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी नगरीय निकायों ने कैरी योर ऑन बैग अभियान को अपनाया। वहीं केंद्र शासन इस नवाचार की प्रशंसा कर चुका है। अब नगर निगम भोपाल के इस अभियान को अपनाने तेलंगाना राज्य के महबूबनगर का आमंत्रण मिला है। इसके लिए महबूब नगर की 50 सदस्यों की टीम को प्रशिक्षित किया जाएगा।
नगर निगम कमिश्नर ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रशिक्षण की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं; इसके तहत उन्हें इस काम में लगे अमले के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके साथ शहर में संचालित इस अभियान को दिखाया भी जाएगा। प्लास्टिक मुक्त करने के लिए चलाए जाने वाले अन्य अभियानों की भी जानकारी उन्हें दी जाएगी। ताकि उन्हें एकीकृत पूरी जानकारी मिल सके।
क्या है सीवायओबी अभियान
कैरी योर ऑन बैग अभियान (सीवायओबी) के तहत पर्यावरण संरक्षण व पॉलीथिन मुक्त भारत का सपना है। यह थ्री आर रिसाइकल, रिड्यूस, रीयूज के महत्वपूर्ण सिद्धांत पर आधारित है। नगर निगम ने इस अभियान में लोगों को रोजगार से भी जोड़ा है। अब तक 10 हजार कपड़े के थैले, फोल्डर, आई कार्ड होल्डर जैसी वस्तुएं बनाकर वितरित की जा चुकी हैं। शहर के मुख्य बाजार, मॉल सहित पब्लिक पैलेस में 15 थैला बैंक स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं करीब 2 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और 150 महिलाएं अभियान के अंतर्गत स्व सहायता समूहों के माध्यम से अपनी आय का साधन बना चुकी हैं।
[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QxKHRg
via

No comments