साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ भाजपा की बड़ी कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से हटाईं गईं - Web India Live

Breaking News

साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ भाजपा की बड़ी कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से हटाईं गईं

भोपाल. भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस सत्र में पार्टी की बैठक में भी शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में देशभक्त कहा था।


क्या कहा जेपी नड्डा ने
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- संसद में कल उनका बयान निंदनीय है। बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा सलाहकार समिति से हटा दिया जाएगा और इस सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव हराया था।

रक्षा समिति में थीं शामिल
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हाल ही में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में शामिल किया गया था। इस 21 सदस्यों वाली इस समिति का अध्यक्ष देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया था। बता दें कि मालेगांव ब्लास्ट के मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।


लोकसभा में प्रज्ञा ने क्या कहा था
दरअसल, डीएमके सांसद ने संसद में नाथूराम गोडसे का जिक्र किया था। गोडसे का नाम सुनते ही साध्वी भड़क गईं। डी राजा ने जैसे ही नाथूराम गोडसे का नाम लिया तो साध्वी संसद में हस्तक्षेप करते हुए बोलीं कि आप देशभक्तों का नाम नहीं लेंगे। इसके बाद संसद में बवाल शुरू हो गया। प्रज्ञा के बयान को बाद में लोकसभा स्पीकर ने रिकॉर्ड से हटवा दिया है। हालांकि बाहर निकलने के बाद साध्वी ने अपने बयान से पलट गई हैं। लेकिन इस बयान के बाद संसद में खूब हंगामा हुआ है।

क्या कहा कांग्रेस ने
मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ने साध्वी प्रज्ञा पर हमला करते हुए कहा- राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दिल से कभी माफ़ नहीं करने की बात कहने वाले मोदी जी को अब लोकतंत्र के पवित्र मंदिर संसद में इसी बयान को दोहराने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर को क़तई माफ़ नहीं करना चाहिये। देश तो उन्हें इस बयान के लिये कभी भी माफ़ नहीं करेगा। भाजपा से देश अब यह जानना चाहता है कि वो गांधी जी के साथ है या गोडसे के साथ ? उन्हें अब यह स्पष्ट करना चाहिये। यदि वो गांधी जी के साथ है तो गांधी जी के हत्यारे को महिमा मंडित करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही अविलंब भाजपा को करना चाहिये।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ORNm5K
via

No comments