सिर्फ इस 1 राशि के लोगों की आज के दिम चमक जाएगी किस्मत , मिल सकता है प्यार और पैसा
भोपाल। 13 दिसंबर दिन शुक्रवार को कई राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में हो रहा है जहां पहले से ही राहु मौजूद हैं। राहु और चंद्रमा का संयोग ग्रहण योग बना रहा है। ऐसे में सिर्फ सिंह राशि को धन का लाभ मिल रहा है। जानिए किन राशियों को ये फलेगा......
मेष राशि
आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे। आप जीन लोगों पर अती विश्वास कर रहे हैं वह आप को धोखा देने में लगे है, सतर्क रहे। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। राजनितिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि
पारिवारिक विवादों के कारण आप तनाव में रहेंगे। मन अनुकूल समाचार मिलने से खुश होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आप की रूचि बढ़ेगी। समय रहते विवादों को सुलझालें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।
सिंह राशि
आलसी प्रवृति खत्म हो जाएगी। संतान की बुरी आदतें बदल जाएंगी। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे। काम को टालना बंद करें और समझदारी व जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राजपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग है।
धनु राशि
अपने हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे। आर्थिक लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। सामाजिक कार्यों में आप की अहम भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग है। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36ua4YB
via
No comments