रेत विवाद में निपटे होशंगाबाद कलेक्टर-कमिश्नर, 5 कलेक्टर सहित 16 आइएएस बदले
भोपाल। प्रदेश में गुरुवार को 5 कलेक्टर साहित 16 आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इसमें रेत विवाद से सुर्खियों में आए होशंगाबाद कलेक्टर और कमिश्रर दोनों हटा दिए गए। हालाकि होशंगाबाद कमिश्नर को दो बार जांच रिपोर्ट बनाने के कारण जबलपुर कमिश्नर बनाया गया है। कुछ समय पूर्व होशंगाबाद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा के भतीेज की रेत भंडारण में सहायता करने के आरोपों के कारण विवाद में आए थे।
इसके बाद हाल ही में एनएसयूआई के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर गुड लिखने पर भी शीलेंद्र विवादों में घिरे। अब उन्हें हटा उपसचिव राजस्व बना दिया गया है। वहीं होशंगाबाद कमिश्नर रवींद्र कुमार मिश्रा को जबलपुर भेजा गया है। मिश्रा की जगह रजनीश श्रीवास्तव को होशंगाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। रजनीश को पहले आबकारी से हटाकर भू-अभिलेख आयुक्त पदस्थ किया था, किंतु उनका तबादला निरस्त करके कमिश्नर बनाया गया है।
विवादों में फंसे होशंगाबाद के कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को राजस्व विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। उनकी जगह कृषि विभाग के संचालक धनंजय सिंह भदौरिया को कलेक्टर बनाया गया है। बसंत कुर्रे को श्योपुर से हटाकर रीवा कलेक्टर नियुक्त किया है। ओपी श्रीवास्तव को रीवा कलेक्टर से हटाकर जनसम्पर्क संचालक पदस्थ किया है।
दतिया कलेक्टर बाबू सिंह जामोद को अब जेल व परिवहन का उपसचिव और टीकमगढ़ कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को राज्य शिक्षा केंद्र में अपर मिशन संचालक बनाया गया है। दतिया कलेक्टर के पद पर राज्य शिक्षा केंद्र के अपर मिशन संचालक रोहित सिंह और टीकमगढ़ कलेक्टर पद पर वाणिज्यकर उपसचिव हर्षिका सिंह भेजी गई है। वहीं श्योपुर कलेक्टर उज्जन नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को बनाया गया है।
किसे कहां से कहां भेजा-
रजनीश श्रीवास्तव- कमिश्नर होशंगाबाद
रवींद्र कुमार मिश्रा- कमिश्नर जबलपुर
श्रीमन शुक्ला- एमडी एग्रो
आलोक कुमार सिंह- उपसचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी
अविनाश लवानिया- संचालक नागरिक आपूर्ति निगम
मुकेश शुक्ला- संचालक प्रशासन अकादमी
संजीव सिंह - संचालक कृषि
संजीव कुमार झा- सचिव अध्यात्म विभाग
एमके अग्रवाल- आयुक्त सह पंजीयक सहकारिता के साथ सचिव आयुष अतिरिक्त प्रभार
ये कलेक्टर हटे-
ओपी श्रीवास्तव- संचालक जनसम्पर्क
बाबू सिंह जामोद- उपसचिव जेल व परिवहन
सौरभ कुमार सुमन- अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र
शीलेन्द्र सिंह - उप सचिव राजस्व
इनका जिला बदला-
बसंत कुर्रे- श्योपुर कलेक्टर से रीवा कलेक्टर
ये कलेक्टर बने-
प्रतिभा पाल- शयोपुर
रोहित सिंह- दतिया
हर्षिका सिंह - टीकमगढ़
धनंजय सिंह भदौरिया - होशंगाबाद
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33T0ugg
via
No comments