8 राज्यों के 250 कलाकार देंगे ‘ऑक्टेव’ की प्रस्तुति

भोपाल. भेल दशहरा मैदान में चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृृतिक केंद्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 17 से 20 दिसम्बर तक चार दिवसीय ‘ऑक्टेव’ उत्तर पूर्व महोत्सव की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके तहत 8 राज्यों के 250 कलाकार मंच पर एक साथ प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के निर्देशक डॉ. दीपक सिरवडकऱ ने बताया कि टीम में कुल 14 ग्रुप हैं। प्रत्येक गु्रप में 15 कलाकार हैं। मुख्य कोरियोग्राफर प्रीति पटेल और सहायक कोरियोग्राफर सूरज सिंह ने बताया कि मंच पर रविवार को कार्यक्रम की रिहर्सल की गई। सोमवार को फाइनल रिहर्सल के बाद मंगलवार से 4 दिनों तक 2 घंटे की प्रस्तुति दी जाएगी।
नॉर्थ इस्ट की कल्चरल थीम पर बनाया मंच
भोजपाल महोत्सव मेले में नागालैंड, मणिपुर और सिक्किम राज्यों के ट्रइबल कलाकारों के रहन सहन, वेश भूषा, नृत्य गान आदि की थीम पर मंच बनाया गया है। मंच पर जनजातीय कलाकरों की डे्रेस पर उकेरी जाने वाली कलाकृतियों के छबि से भव्य रूप दिया गया है। गोपाल बेतावार प्रोग्राम ऑफिसर विजुअल आर्ट साउथ सेंट्रल जोन कल्चरण सेंट्रल नागपुर ने बताया कि थर्माकॉल और फोम से मंच की साज-सज्जा की गई है।
मंच पर बनाई जाने वाली ट्राइबल झोपड़ी के ऊपर आसाम में मंदिरों के गुंजब की तर्ज पर शिखर बनाया गया है। मंदिर के भीतर की कलाकृतियोंं को गेटों पर लगाया गया है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बेहतर खेती होने के उपलक्ष्य में उत्सव के दौरान लगाए जाने वाले तोरण मुख्य मंच के पीछे लगाया गया है। यह मंच सेंट्रल इंडिया, नार्थ, इस्ट की थीम पर बनायाा गया है।
सांस्कृतिक मंच पर होगा लय-ताल का समागम
कार्यक्रम अधिकारी प्रेम स्वरूप तिवारी ने बताया कि इसमें बीहू भोरताल (आसाम), सिंघी छम, यॉक नृत्य (सिक्किम), इमे रेलोंं, दीर नृत्य (अरुणाचल प्रदेश), ढोल चोलम व थांगटा (मणिपुर), होजागिरी नृत्य व बिजू एवं झूम नृत्य (त्रिपुरा), वारियर नृत्य, मुनगंटा/ हार्वेस्ट नृत्य (नागालैंड), सल्लकिया नृत्य, चेराव नृत्य (मिजोरम), लोवाताला नृत्य, वायला नृत्य (मेघालय) राज्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब ८ राज्यों के २०० कलाकार एक साथ एक मंच पर छटा बिखेरेंगे। मेला संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि इस प्रस्तुति के लिए इन सभी ८ राज्यों के कल्चरल थीम पर मेला परिसर में भव्य मंच बनाया गया है। आयोजन शाम ६.३० बजे से रात नौ बजे तक होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36CICYU
via
Post Comment
No comments