Aaj ka Rashifal: धैर्य, संयम रखकर काम करें, सफलता जरूर मिलेगी - Web India Live

Breaking News

Aaj ka Rashifal: धैर्य, संयम रखकर काम करें, सफलता जरूर मिलेगी

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

 

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: अनजाने में हुई गलती से नुकसान संभव है। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: कारोबार में आपके द्वारा गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें। माता-पिता का पालन करें, सफल होंगे।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंभ न करें।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: अपने मनमर्जी तरीके से फैसले न लें। दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशी रहेगी। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना है। उपहार मिलने की संभावना है।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: समय पर संभल जायें और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार में प्रतिकूल असर देखने को मिलेगा। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: दिन शुभ है, आप की कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मोज-मस्ती में समय बीतेगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्व के सिद्ध होंगे। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2riGh6e
via

No comments