शीतलहर : शुरू हुआ दिसंबर वाली सर्दी का हुआ अहसास, एमपी में भी मौसम ने ली करवट - Web India Live

Breaking News

शीतलहर : शुरू हुआ दिसंबर वाली सर्दी का हुआ अहसास, एमपी में भी मौसम ने ली करवट

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम के नरम-गरम मिजाज से परेशान शहरवासियों को आखिरकार ठंड का अहसास हुआ। पिछले कुछ समय से दक्षिण-पूर्वी चल रही हवाएं सोमवार सुबह से उत्तरी हुईं, जिसके बाद दिन के तापमान में कुछ गिरावट आई। वहीं मंगलवार को सुबह भी वातावरण में ठंडक महसूस की गई। जिसके बाद लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।

उत्तर से आई, ठंडी हवाओं से मध्यप्रदेश में सर्दी का असर...
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं की दिशा उत्तरी बनी रही तो धीरे-धीरे तापमान गिरता जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था।

वहीं केवल राजधानी में ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में ही हल्की सर्दी का मौसम शुरू होता दिख रहा है। जानकारों के अनुसार दरअसल हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद देश के अन्य हिस्सों में शीतलहर चलने लगी है। जिससे मध्यप्रदेश में भी ठंड का असर शुरू हो गया है।

अब ये होगा ( IMD Predictions ) ...
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री गिरेगा। देश के अन्य हिस्सों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन उसके बाद उत्तर पश्चिमी और मध्यभारत के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आएगी।

ऐसे समझें भोपाल का मौसम...
सोमवार को इसी समय तक तापमान 27 डिग्री तक जा चुका था। हालांकि अरब सागर में अभी भी दो कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं, लेकिन यदि हवा का रुख उत्तरी बना रहा तो तापमान धीरे-धीरे गिरेगा।

रविवार दिन में जिन बादलों से हल्की ठंडक हुई थी, उन्हीं के असर से रात गर्म रही। बादलों की चादर से सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान रविवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 17 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार सुबह हल्की धुंध छाई रही, जिसके चलते दृश्यता एक से दो किलोमीटर थी। दिन के तापमान में रविवार की अपेक्षा आधा डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को मौसम में धुंध कम थी, लेकिन सुबह के समय सर्दी का ज्यादा अहसास हुबा।


देश का मौसम...
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार सुबह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। सर्दी बढऩे के बाद प्रदूषण भी बढ़ गया। सुबह 7.17 बजे लोधी रोड की वायु गुणवत्ता खराब रही। यहां पीएम 2.5, 206 दर्ज किया गया। वहीं पीएम10, 192 रेकॉर्ड किया गया जो सामान्य श्रेणी में आता है।

वहीं राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। फतेहपुर (सीकर) में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 से गिरकर 4 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। एक ही रात में 4.5 डिग्री तापमान लुढ़क गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33JMjKz
via

No comments