छात्राओं को रियायती दर पर मिलेंगे दोपहिया वाहन, फ्री में होगा पंजीयन
भोपाल। छात्राओं को रियायती दर पर दो पहिया वाहन देने का वादा कर चुकी सरकार अब इन वाहनों का नि:शुल्क पंजीयन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को इस निर्णय पर अमल करने के निर्देश दिए हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने वचन पत्र में वादा किया था कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्हें रियायती दर पर दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह योजना कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए है। इस संबंध में सरकार स्तर पर कार्यवाही चल रही है।
वचन पत्र के बिन्दुओं की समीक्षा के दौरान सरकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले दो पहिया वाहनों के पंजीयन का जिक्र आया तो इस पर निर्देश दिए कि इनका पंजीयन नि:शुल्क कराया जाए। वचन पत्र में भी नि:शुल्क पंजीयन का उल्लेख है। इसके लिए परिवहन विभाग को जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करने को कहा गया है।
टॉपर को नि:शुल्क दो वाहन देने है तैयारी -
राज्य सरकार की तैयारी 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉपर को नि:शुल्क दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाने भी तैयारी है। प्र्रत्येक जिले के विषयवार दस-दस छात्र-छात्राओं को दो पहिया वाहन का वादा वचन पत्र में है। इसे पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग टॉपर की सूची वित्त विभाग को भेज चुका है। इस पर अभी निर्णय होना है। चूंकि इस वचन को पूरा करने में सरकारी खजाने पर भारी वित्तीय बोझ आएगा, इसलिए सरकार इस पर मंथन कर रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RlOstp
via
No comments