झूलों के लिए लग रही कतार, सर्कस देखने उमड़ रही भीड़ - Web India Live

Breaking News

झूलों के लिए लग रही कतार, सर्कस देखने उमड़ रही भीड़

भोपाल/भेल. भेल दशहरा मैदान पर भेल जनसेवा समिति द्वारा आयोजित भोजपाल महोत्सव मेला में इन दिनों भारी भीड़ पहुंच रही है। मेले में लगे देश भर के विभिन्न प्रकार के झूलों का लुत्फ उठाने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मेले में पहली बार आए एशियाड सर्कस को देखेने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला संयोजक विकास वीरानी ने कहा कि मेले में देशभर के विभिन्न प्रदेशों की दुकानें मेले में लगाई गई हैं। इससे दुकानदारों के साथ ही शहरवासियों को भी एक ही परिसर में उनके जरूरत का सभी सामान उपलब्ध हैं।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि देश भर के विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ ही एशियाड सर्कस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों का कहना है कि कई सालों बाद इस तरह के आयोजन राजधानी में देखने को मिल रहा है। बता दें कि एशियाड सर्कस में रशियन, अफ्रीकन कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए जा रहे हैं। सर्कस की एक दिन में चार बार प्रस्तुति दी जा रही है। इनमें १ बजे, ४ बजे, ७ बजे और रात ९ बजे अंतिम प्रस्तुति दी जा रही है। मेले में राजाभोज की १५ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है।

बच्चों को हंसाकर लोटपोट कर रहे जोकर के कारनामे

सर्कस में जोकरों के साथ ही अन्य कलाकारों द्वारा एक से बढक़र एक करतब दिखाए जा रहे हैं। इसमें रिंग डांस, निशानेबाजी, रशियन स्केटिंग, बोनलेस गल्र्स शो ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सर्कस में बच्चों के लिए खास डॉग शो, पैरेट शो के साथ ही जोकर के कारनामों ने बच्चे, बड़े और बुजुर्गों को जमकर गुदगुदाया।

सर्कस में शो के दौरान कलाकारों द्वारा बंबू बैलेंस, लोहे के बने गोले में तीन कलाकारों द्वारा मोटरसाइकिल घुमाना, फायर डांस, शूटर कलाकार द्वारा हिलती हुई वस्तु पर अचूक निशाना लगाना, गल्र्स का नए अंदाज में हवाई झूले पर जिम्नास्टिक करना, लडक़ी द्वारा साइकिल पर हैरतअंगेज करतब जैसे मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LryIkO
via

No comments