दीपावली से पहले शुभ संयोग, इन मुहूर्तों में करें खरीददारी, जमकर होगी धनवर्षा
भोपाल. दीपावली और धनतेरस में बाजार के गुलजार होने की उम्मीद है। कोरोना वायरस के कारण करीब 7 महीने से बाजारों में रौनक नहीं दिखी लेकिन दीपावली के त्योहार में इस बार धन बरसा हो सकती है। ज्योतिष की नजर में इस बार दीपावली से पहले बाजार में धन बरसा के संकेत हैं। नवंबर के कई शुभ मुहूर्त में जमकर खरीददारी का अनुमान है।
ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि खरीदी के लिए सर्वथा सिद्धि योग, रवि, पुष्प नक्षत्र का संयोग और तृतीया के आधार पर अलग-अलग प्रकार के योगों की स्थिति बन रही है।
खरीददारी का शुभ मुहूर्त
1 नवंबर: बुध का पूर्व दिशा में उदय।
4 नवंबर: करवा चौथ पर सर्वथा सिद्धि योग।
6 नवंबर: रवि योग, सुबह 6 बजकर 47 मिनट से
7- 8 नवंबर: शनि एवं रवि पुष्य का योग।
13 नवंबर: धनतेरस, चित्रा नक्षत्र, प्रीति योग के साथ।
14 नवंबर: स्वाति नक्षत्र और तुला राशि के चंद्रमा में दीपावली।
इस साल विवाह के लिए मुहूर्त
इस वर्ष विवाह के महज पांच शुभ मुहूर्त हैं। इस साल विवाह के लिए 60 दिन ही हैं। 25, 30 नवंबर को विवाह का शुभ योग है। इसके अलावा 7 दिसंबर, 9 दिसंबर और 11 दिसंबर को विवाह का श्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके बाद 4 माह तक विवाह के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mJNfIP
via
No comments