पत्थरबाजी पर सख्त हुई सरकार, सीएम ने कहा जल्द बनेगा कानून, समाज के दुश्मन हैं पत्थरबाज - Web India Live

Breaking News

पत्थरबाजी पर सख्त हुई सरकार, सीएम ने कहा जल्द बनेगा कानून, समाज के दुश्मन हैं पत्थरबाज

भोपाल. मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर सरकार सख्त हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद पत्थरबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कानून बनाने की बात कही है। सीएम शिवराज ने कहा कि पत्थरबाज समाज के दुश्मन हैं और पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सिर्फ कानून का राज रहेगा और पत्थरबाजों पर लगाम लगाने के लिए जल्द मध्यप्रदेश में सख्त कानून बनाया जाएगा।

 

देखें वीडियो-

 

पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं, जल्द बनाएंगे कानून- सीएम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी तक पत्थरबाजी की घटनाओं पर मामूली सी कार्रवाई होती थी लेकिन अब हम कड़ी सजा का प्रावधान करने के लिए प्रदेश में पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। सीएम ने आगे कहा कि पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है कि कहीं से भी उठाया और पत्थर मार दिया, इससे किसी की जान जा सकती है। पत्थरबाजी से भय और आतंक का माहौल पैदा होता है, भगदड़ मचती है, अव्यवस्थाएं होती हैं। सार्वजनिक और व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। कई बार उत्पाती पत्थरबाजी के साथ साथ सार्वजनिक और व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, आग लगा देते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तय किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सख्त सजा दिए जाने के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी की जाएगी फिर चाहे इसके लिए उनकी संपत्ति को राजसात ही क्यों न करना पड़े। सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि मध्यप्रदेश में सिर्फ कानून का राज होगा। मैंने कड़े कानून बनाने का निर्देश दिया है और जल्द ही पत्थरबाजी और उपद्रव को लेकर कड़ा कानून प्रदेश में बनाया जाएगा।

patharbaji.jpg

बीते दिनों तेजी से बढ़ीं पत्थरबाजी की घटनाएं
बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों में पत्थरबाजी की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं। उज्जैन और इंदौर में बीते दिनों अयोध्या के राम मंदिर के लिए धन संग्रह रैली पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव किया था जिसे लेकर दोनों ही जगहों पर तनाव का माहौल निर्मित हो गया था और कई लोगों को चोटें भी आई थीं। हालांकि दोनों ही घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी और पत्थरबाजों के मकानों को तक जमींदोज कर दिया था। इन घटनाओं के बाद लगातार प्रदेश में पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही थी और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भी पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पत्थरबाजों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

देखें वीडियो-



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n99kQE
via

No comments