MP Corona Update: 24 घंटे में 1502 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 78 हजार के पार, 24 घंटे में 4 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: 24 घंटे में 1502 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 78 हजार के पार, 24 घंटे में 4 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1502 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 278577 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3912 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 387 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64896 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 945 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 61775 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2176 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 362 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47821 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 626 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 44670 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2525 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17798 हो गई है। शहर में अब तक 253 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16869 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 676 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17025 हो चुकी है। जबकि, 234 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16519 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 282 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5875 हो गई है। इनमें से 112 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5582 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 181 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5881 हो गई है। इनमें से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5519 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 209 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5563 हो गई है। जिले में अब तक 107 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5122 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 334 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5235 हो चुकी है। इनमें से 85 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4845 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 305 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4311 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4216 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 60 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4272 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4162 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 51 केस एक्टिव हैं।

9- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4213 हो गई है। इनमें से 79 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3817 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 317 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3995 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3908 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tNlfYb
via

No comments