प्रदेश में अराजकता का माहौल और सरकार नींद में : कमलनाथ
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सागर, उज्जैन, खरगोन के बाद अब इंदौर और भोपाल में ऑक्सीजन की कमी से 5-5 लोगों की दुखद मौत की खबरें हैं। शिवराज जी से लेकर तमाम जिम्मेदार सुबह से शाम तक बस एक ही बात कह रहे हंै कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, पर्याप्त स्टॉक है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं, बेड की कमी नहीं और दूसरी तरफ प्रदेश भर में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों की जान रोज संकट में है। आज भी प्रदेश भर में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिये लोग दर- दर भटक रहे हंै , बेड व इलाज के लिये भटक रहे हंै , ऑक्सीजन की कमी के कारण कई अस्पतालों ने नये मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया है।
लोग इलाज के लिये दर-दर भटक रहे हैं। शिवराज सरकार को जमीनी हक ीकत अभी तक नहीं पता, आज भी रोज झूठे दावे में लगे हुए हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं , पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आज भी आँकड़ों में हेरा फेरी का खेल हो रहा है। आग से सब कुछ तबाह होता जा रहा है और सरकार अब नींद से जाग कुआँ खोदने की तैयारी कर रही है। ऑक्सीजन कंसनट्रैटर मशीन अब खरीदने जा रहे हंै, रेमडेसिविर इंजेक्शन की अब व्यवस्था कर रहे हंै। अब बेड बढ़ाने की बात कर रहे हंै। अब निजी भवनों को अस्पताल बनाने के ऑफर दे रहे हंै, अब जाकर मंत्रियों को जिले के प्रभार सौंपे हैं। ये कैसी व्यवस्था - ये कैसी निष्ठुर सरकार।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tgCdOU
via
No comments