Oxygen Cylinder: ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे तीन विधायक, बोले- हमें सांसे दे दो - Web India Live

Breaking News

Oxygen Cylinder: ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे तीन विधायक, बोले- हमें सांसे दे दो

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं, ऑक्सीजन की कमी (empty oxygen cylinder) से जूझना पड़ रहा है। यहां तक कि शवों को भी अंतिम संस्कार के लिए वेट करना पड़ रहा है। इन दिक्कतों के कारण प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है। इसी सिलसिले में प्रदेश के तीन विधायक अपने हाथों में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लेकर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि हमारे मुख्यमंत्री असहाय हो गए हैं, आप हमारी सांसे लौटा दो, हम आपके साथ हैं।

 

यह भी पढ़ेंः सुविधा: प्रशासन ने लिया निर्णय, अब अस्पताल जाने के लिए मिलेगा किराया

 

'नोटबंदी के बाद श्मशान में लाइन'

विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि नोटबंदी में जिसका आपने समर्थन किया था, उसने आपको श्मशान की लाइन में खड़ा कर दिया। चौधरी श्मशान घाट पर लकड़ियों की कमी से नाराज थे। चौधरी ने कहा कि सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर पा रही है और मुक्तिधाम में लकड़ियों की व्यवस्था भी नहीं कर पा रही है।

 

यह भी पढ़ेंः CBSE Board Exam 2021: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dgZw5t
via

No comments