MP Corona Update: 24 घंटे में 3722 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 10 हजार के पार, 24 घंटे में 18 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 3722 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 313971 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4073 पहुंची है।
इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 805 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74029 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 977 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 67177 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 5875 एक्टिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 582 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54637 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 640 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 49438 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4559 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 20282 हो गई है। शहर में अब तक 274 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 18401 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1601 केस अब भी एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 18300 हो चुकी है। जबकि, 239 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17072 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 992 केस एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6860 हो गई है। इनमें से 122 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6230 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 508 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6602 हो गई है। इनमें से 113 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5562 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 927 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6427 हो गई है। जिले में अब तक 155 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5885 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 387 एक्टिव केस हैं।
6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6308 हो चुकी है। इनमें से 101 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5517 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 690 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5092 हो गई है। इनमें से 84 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4429 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 579 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4753 हो गई है। इनमें से 62 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4429 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 262 केस एक्टिव हैं।
9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4622 हो गई है। इनमें 36 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4337 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 249 केस एक्टिव हैं।
10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4303 हो चुकी है। यहां 72 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3887 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 344 केस अब भी एक्टिव हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cX959w
via
No comments