नई उड़ानों से तीन राज्यों को फायदा, उड्डयन मंत्री ने किया 8 फ्लाइट का उद्घाटन - Web India Live

Breaking News

नई उड़ानों से तीन राज्यों को फायदा, उड्डयन मंत्री ने किया 8 फ्लाइट का उद्घाटन

भोपाल। मध्यप्रदेश से गुजरात और महाराष्ट्र के लिए 8 नई उड़ानों की शुक्रवार से शुरुआत हो गई। दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने हवाई यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौक पर दिल्ली में नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद राकेश सिंह एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ऑनलाइन मौजूद थे।

मध्यप्रदेश को शुक्रवार को नई उड़ानों की सौगात मिल गई। ग्वालियर-पुणे, ग्वालियर-मुंबई और ग्वालियर-अहमदाबाद को सिंधिया के मंत्री बनने से पहले ही उड़ने की मंजूरी मिल चुकी थी। ग्वालियर चंबल को नई फ्लाइट मिलने से अब ग्वालियर, जबलपुर, अहमदाबाद, जबलपुर, पुणे, सुरत और मुंबई से हवाई सेवा से जुड़ गया है।

दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और जबलपुर सांसद राकेश सिंह, सांसद गिरीश बापट, कीर्ति सोलंकी, गोपाल शेट्टी, पूनम महाजन, गजानंद चंद्रकांत कीर्तिकर, सांसद ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सहित ग्वालियर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

हवाई यात्रा विकास की आवश्यकता

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का सपना है हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करे। आज हवाई यात्रा अमीरों के लिए आवश्यक नहीं है। यह विकास की आवश्यकता बन गई है।

चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने उड़ान जैसी योजनाएं हमें दी है, जिससे कई छोटे शहरों को भी एयर कनेक्टिविटी मिल रही है। हमारे प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, पीताम्बरा पीठ दतिया जैसे अनेक स्थान हैं, जहां हमने एयर कनेक्टिविटि के जरिए पर्यटन को बढ़ावा दिया है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VPfnC5
via

No comments